Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दुनियाभर में करीब एक घंटे डाउन रहा Meta का सर्वर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स हुए परेशान

बताया जा रहा है कि यह समस्या सबसे पहले रात 11 बजे के आसपास शुरू हुई. इसके तुरंत बाद ही लाखों यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कराना शुरू कर दिया.

Meta

बुधवार देर रात मेटा से जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स—व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक—अचानक डाउन हो गए, जिससे दुनियाभर के यूजर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. यूजर्स व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने-प्राप्त करने और इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फीड अपलोड करने में नाकाम रहे.

देर रात 11 बजे से शुरू हुई समस्या

बताया जा रहा है कि यह समस्या सबसे पहले रात 11 बजे के आसपास शुरू हुई. इसके तुरंत बाद ही लाखों यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कराना शुरू कर दिया. हालाँकि, इस तकनीकी खामी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

सोशल मीडिया पर छाया आउटेज का असर

जैसे ही प्लेटफॉर्म्स ने काम करना बंद किया, यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर जमकर प्रतिक्रिया दी. मेटा के सर्वर डाउन होने की खबर तेजी से फैलने लगी और #WhatsAppDown, #InstagramDown और #FacebookDown जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने कपूर परिवार से की मुलाकात, अटलजी के साथ Raj Kapoor की फिल्म ‘फिर सुबह होगी’ देखने का किस्सा सुनाया

मेटा की ओर से कोई बयान नहीं

अब तक मेटा की ओर से इस आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यूजर्स इस तकनीकी गड़बड़ी के जल्द ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. इस आउटेज ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब बड़े प्लेटफॉर्म्स अचानक बंद हो जाते हैं, तो क्या हमारे डिजिटल इकोसिस्टम पर निर्भरता एक बड़ी कमजोरी बन सकती है?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital