होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update: मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी का सितम बढ़ना शुरू हो गया है. दिन के समय में तेज तपिश लोगों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. बढ़ती गर्मी के चलते मौसम विभाग की तरफ से मार्च के महीने में अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है. दरअसल भारत मौसम विज्ञान भवन के मुताबिक, मार्च महीने में उत्तर भारत की कई जगहों पर औसत तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं दिन के समय लू लोगों को परेशान करेगी.
वहीं फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार हैं. 4 मार्च से महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात में भी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड और पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है.
राजधानी दिल्ली में अभी दिन के समय में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है वहीं रात के समय में तेज हवाएं चलने से मौसम में थोड़ी नरमी है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बढ़ते तापमान के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश के जिलों में भी तेज हवाएं चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज (शनिवार) से लेकर 5 मार्च तक लखनऊ में तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतमम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 33 तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि गाजियाबाद में भी अगले 3 तीन दिन तेज हवाओं को प्रकोप रहेगा. अधिकतम तापमान यहां भी 32 डिग्री पहुंच सकता है.
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी भी देखी जा सकती है. वहीं महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात में भी बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं. मध्य भारत के हिस्सों में भी अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…