Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मार्च महीने में ही तापमान पहुंचेगा 40 से 42 डिग्री

Weather Update: दिल्ली में अभी दिन के समय में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है वहीं रात के समय में तेज हवाएं चलने से मौसम में थोड़ी नरमी है.

weather

Weather Update: मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी का सितम बढ़ना शुरू हो गया है. दिन के समय में तेज तपिश लोगों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. बढ़ती गर्मी के चलते मौसम विभाग की तरफ से मार्च के महीने में अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है. दरअसल भारत मौसम विज्ञान भवन के मुताबिक, मार्च महीने में उत्तर भारत की कई जगहों पर औसत तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं दिन के समय लू लोगों को परेशान करेगी.

वहीं फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार हैं.  4 मार्च से महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात में भी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड और पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में बढ़ते तापमान के साथ चलेंगी तेज हवाएं

राजधानी दिल्ली में अभी दिन के समय में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है वहीं रात के समय में तेज हवाएं चलने से मौसम में थोड़ी नरमी है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बढ़ते तापमान के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें-   “पहले विदेशी एजेंट हमें टारगेट करते हैं, और फिर अपने ही विदेश धरती पर…” चीन की तारीफ करने पर CM बिस्वा सरमा का राहुल पर हमला

लखनऊ में पांच मार्च तक चलेंगी तेज हवाएं

उत्तर प्रदेश के जिलों में भी तेज हवाएं चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज (शनिवार) से लेकर 5 मार्च तक लखनऊ में तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतमम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 33 तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि गाजियाबाद में भी अगले 3 तीन दिन तेज हवाओं को प्रकोप रहेगा. अधिकतम तापमान यहां भी 32 डिग्री पहुंच सकता है.

इन राज्यों में बारिश के आसार

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी भी देखी जा सकती है. वहीं महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश,  गुजरात में भी बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं. मध्य भारत के हिस्सों में भी अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital