Bharat Express DD Free Dish

मानसून में तीन राज्यों के युवाओं की पहली पसंद बना यह जादुई झरना, वजह कर देगी हैरान

Monsoon Tourist Places: एडवेंचर स्पोर्ट्स और खूबसूरत वादियों से घिरा गोंदिया का ‘हाजरा फॉल्स’ इस मानसून में पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है.

Hazra Waterfall Salekasa

Monsoon Tourist Places: गोंदिया जिले के सालेकसा में स्थित हाजरा फॉल्स तीन राज्यों (MH, MP, CG) के मानसून टूरिस्ट्स के लिए हॉटस्पॉट बन गया है. रेलवे स्टेशन के पास और घने जंगलों के बीच स्थित इस झरने को ब्रिटिश काल में ऑफिसर हाजरा ने खोजा था. जुलाई से दिसंबर तक बहने वाले इस झरने में अब एडवेंचर स्पोर्ट्स भी शुरू हो चुके हैं, जिससे यहाँ युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

गोंदिया जिले के सालेकसा में स्थित हाजरा फॉल्स तीन राज्यों (MH, MP, CG) के मानसून टूरिस्ट्स के लिए हॉटस्पॉट बन गया है. रेलवे स्टेशन के पास और घने जंगलों के बीच स्थित इस झरने को ब्रिटिश काल में ऑफिसर हाजरा ने खोजा था. जुलाई से दिसंबर तक बहने वाले इस झरने में अब एडवेंचर स्पोर्ट्स भी शुरू हो चुके हैं, जिससे यहां युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

हर साल यहां हजारों की संख्या में पर्यटक (Hazra Waterfall Salekasa)

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के सालेकसा तालुका में मौजूद हाजरा फॉल्स इन दिनों मानसून लवर्स और टूरिस्ट्स के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है. घने जंगलों से घिरी यह खूबसूरत जगह मुंबई-कोलकाता रेलवे लाइन पर स्थित दरेकसा रेलवे स्टेशन से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है. यही वजह है कि यहां पहुंचना बेहद आसान है और हर साल यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं.

इस झरने का इतिहास भी काफी दिलचस्प है. ब्रिटिश काल में एक ब्रिटिश ऑफिसर ‘हाजरा’ ने इस झरने को खोजा और इसे पर्यटन के लिहाज से डेवलप किया, जिसके बाद इसका नाम ‘हाजरा फॉल्स’ पड़ गया. यहां जुलाई से लेकर दिसंबर महीने तक पानी लगातार बहता रहता है.

एडवेंचर स्पोर्ट्स भी शुरू (British officer Hazra)

पिछले दो सालों से प्रशासन द्वारा यहां कई तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स भी शुरू किए गए हैं, जो विशेष रूप से युवा वर्ग को बेहद आकर्षित कर रहे हैं. प्रकृति के हसीन नजारों के बीच एडवेंचर का डबल डोज मिलने के कारण अब यह जगह तीन राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बन चुकी है.

यह भी पढ़ें:  130 की स्पीड से हवा में 100 फीट उछली मां की लाश… चीखें सुनकर भी नहीं पसीजा बेटी का दिल, जानें पूरा मामला

-भारत एकसप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read