Bharat Express DD Free Dish

एयर होस्टेस से दुष्कर्म के बाद फरार हुआ पायलट, मामला दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश

मीरा रोड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक निजी एयरलाइन में कार्यरत 23 वर्षीय एयर होस्टेस ने अपने सहकर्मी पायलट पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर नवघर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 23 साल की एयर होस्टेस ने अपने ही सहकर्मी पायलट के खिलाफ दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है. एयर होस्टेस की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

फिलहाल, आरोपी पायलट फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. एक निजी एयरलाइन में कार्यरत एक पायलट के खिलाफ 18 जुलाई को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. यह मामला 23 वर्षीय एयर होस्टेस की ओर से पुलिस में दर्ज कराया गया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके सहकर्मी पायलट देवाशीष शर्मा ने मीरा रोड स्थित अपने घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया.

पायलट के घर गई थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार, दोनों मीरा रोड इलाके में ही रहते हैं और कुछ दिन पहले पीड़िता ने लंदन जाने वाली फ्लाइट में आरोपी के साथ यात्रा की थी. लंदन से मुंबई लौटने के बाद दोनों मीरा रोड एक साथ गए. एयर होस्टेस और पायलट दोनों एक ही इलाके में रहते थे. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस दिन पायलट के जोर देने पर वह उसके घर गई थी, जब दोनों उसके घर पहुंचे तो वहां कोई और नहीं था. इस मौके का फायदा उठाकर पायलट ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया.

नवघर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

एयर होस्टेस की शिकायत पर नवघर पुलिस स्टेशन में पायलट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता की शिकायत पर ठाणे के नवघर पुलिस स्टेशन में देवाशीष शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होते ही आरोपी पायलट फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है.


ये भी पढ़े: भारत इंस्टैंट पेमेंट में बना ग्लोबल लीडर, जून में UPI से हुआ 24 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन: IMF


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read