हांसी की डॉक्टर प्रियांका लापता
Nepal Flash Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान हरियाणा के हांसी की डॉक्टर प्रियांका चौधरी लापता हो गई हैं. उनके परिवार ने भारत सरकार से मदद की अपील की है ताकि उन्हें जल्द से जल्द खोजा जा सके.
विदेश यात्रा के दौरान संपर्क टूटा
डॉ. प्रियांका 13 अगस्त को फिनलैंड से आए करीब 70 डॉक्टरों के दल के साथ नेपाल गई थीं. यह यात्रा 26 अगस्त तक तय थी और उसी दिन उन्हें भारत लौटना था. नेपाल-चीन सीमा के पास आई बाढ़ में फंसने के बाद से परिवार का उनसे संपर्क टूट गया.
परिवार का बैकग्राउंड
प्रियांका मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के बारसी गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता रमेश ओला भिवानी जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. परिवार बाद में हांसी के मॉडल टाउन में करीब दस साल तक रहा. वर्तमान में रमेश ओला अपने बेटे और बेटी के साथ छत्तीसगढ़ में रहते हैं. चार महीने पहले वे हांसी आए थे. उनके भाई का परिवार अब भी मॉडल टाउन वाले घर में रहता है.
सरकार से अपील
परिवार ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि नेपाल प्रशासन के साथ मिलकर खोज अभियान तेज किया जाए. उनका कहना है कि प्रियांका को सुरक्षित ढूंढने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने जरूरी हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

