देश

‘CM तीर्थ यात्रा योजना’ को लेकर क्यों भिड़े 3 राज्यों के मुख्यमंत्री? क्रेडिट लेने की मची रही होड़

Tirtha Darshan scheme: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ को लेकर सियासत शुरू हो गई है. इसमें तीन राज्यों के मुख्यमंत्री कूद पड़े हैं. प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीर्थ दर्शन योजना को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार भी कई सालों से बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन योजना का लाभ दे रही है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि क्या आज से पहले यह योजना सिर्फ दिल्ली में चल रही थी. सीएम शिवराज और सीएम केजरीवाल के बीच इस बहस की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ट्वीट के बाद हुई.

दरअसल सीएम खट्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया था कि हरियाणा सरकार अब अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, अमृतसर, पटना साहिब आदि तीर्थ स्थानों के लिए बुजुर्गों को रेलवे यात्रा मुफ़्त करवाएगी. इसके लिए हमने 60 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ बनाई है, निश्चित रूप से आपको इस योजना का लाभ उठाना चाहिए.

सीएम केजरीवाल ने बोला था हमला

सीएम मनोहर खट्टर की इस योजना के बाद सीएम केजरीवाल ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने इसकी शुरुआत की थी. चलो अच्छा है बीजेपी वाले हमसे कुछ सीख रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” पूरे देश में अभी तक केवल दिल्ली में चल रही थी. पहली बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने चलाई. इस योजना के तहत हम दिल्ली के 75,000 से ज़्यादा बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवा चुके हैं.

हमें ख़ुशी है कि बीजेपी हमारी सरकार से सीखकर काम करने की कोशिश कर रही है खट्टर साहिब, अगर इसके कार्यान्वन में कोई तकलीफ़ आये तो पूछ लीजिएगा, हरियाणा वासियों की मदद करने में हमें बड़ी ख़ुशी होगी.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की 21 प्रत्याशियों की 6वीं लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे मंत्री शांति धारीवाल

सीएम शिवराज ने दिया जवाब

सीएम केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद सीएम केजरीवाल ने लिखा कि, “अरविंद जी, झूठ के अपने शीश महल से बाहर निकलिए और आंखें खोलकर देखिए! जब ‘आप’ का अस्तित्व भी नहीं था, तबसे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करवा रही हैं भाजपा की हमारी सरकार ने 2012 में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ प्रारंभ की थी और अब तो हम हवाई जहाज से भी यात्राएं करा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

20 minutes ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

33 minutes ago