Bharat Express DD Free Dish

MLA तलेम तबोह ने किया फुटसल मैदान का उद्घाटन, बोलेंग एफसी और सियांग एफसी के बीच खेला गया पहला मैच

Talem Taboh: डीसी ने तत्कालीन योजना एवं निवेश आयुक्त पीएस लोखंडे को जिले में दो फुटसल ग्राउंड स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया.

MLA तलेम तबोह ने किया फुटसल मैदान का उद्घाटन

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में सियांग जिले के रुमगोंग से विधायक तलेम तबोह ने फुटसल मैदान (Futsul Ground) का उद्घाटन किया. इस दौरान डीसी, जेडपीसी ओसी पाबिन मिबांग समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे. सियांग डीआईपीआरओ (DIPRO) ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि, “युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनके मन में टीम भावना और अनुशासन पैदा करने के उद्देश्य से फुटसल मैदान एबीके यूथ विंग को सौंप दिया गया है.”

डीसी ने तत्कालीन योजना एवं निवेश आयुक्त पीएस लोखंडे को जिले में दो फुटसल ग्राउंड स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया, दूसरा फुटसल ग्राउंड में था. डीआईपीआरओ ने कहा कि उद्घाटन मैच बोलेंग एफसी और सियांग एफसी के बीच खेला गया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read