Bharat Express DD Free Dish

Sandeep Deshpande Attack: मनसे नेता संदीप देशपांडे पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Sandeep Deshpande Attack: अधिकारी ने कहा कि हमले में देशपांडे को मामूली चोटें आई हैं और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है.

Sandeep Deshpande Attack

मनसे नेता संदीप देशपांडे (फोटो-ANI)

Edited by Nitish Pandey

Sandeep Deshpande Attack: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे पर शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने ‘स्टंप’ से कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देशपांडे मध्य मुंबई के दादर इलाके में सुबह सैर पर निकले थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

अधिकारी के मुताबिक, हमले में देशपांडे को मामूली चोटें आई हैं और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार सुबह शिवाजी पार्क में मनसे नेता देशपांडे पर उस समय स्टंप से हमला कर दिया, जब वह टहल रहे थे.’’

ये भी पढ़ें: Delhi: सुल्तानपुरी के पास झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग, रोबोट के इस्तेमाल से पाया गया काबू

अधिकारी ने कहा कि शिवाजी थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read