Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी का भारत सरकार पर आरोप, ‘ट्विटर बंद करने की मिली थी धमकी’, केंद्र ने बताया झूठ

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के बयान पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पलटवार किया है. राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जैक डोर्सी झूठ बोल रहे हैं.

जैक डोर्सी, पूर्व सीईओ, ट्विटर

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के बयान पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पलटवार किया है. राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जैक डोर्सी झूठ बोल रहे हैं. ट्विटर की तरफ से कई बार भारतीय कानून का उल्लंघन किया गया. केंद्रीय मंत्री ने डोर्सी के बयान को सरासर झूठा बताया. उन्होंने ये भी कहा कि जैक डोर्सी की तरफ से बोला गया ये सफेद झूठ है. क्योंकि ट्विटर ने 2020 से लेकर 2022 तक लगातार कानून का उल्लंघन कर रहा था. इसके लिए न तो शटडाउन किया गया और ना ही कोई जेल गया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैक डोर्सी भारतीय कानून की संप्रभुता को स्वीकार नहीं कर रहे थे. उन्होंने ऐसा रवैया अपनाया जैसे भारत के कानून उनपर लागू नहीं होते. जबकि एक संप्रभु राष्ट्र होने के चलते भारत को खुद ये तय करने का अधिकार है कि देश की सीमा में काम करने वाली सभी कपंनियां उसके कानूनों का पूरी ईमानदारी से पालन करें.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, देश में 43 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला

सरकार की तरफ से बताया गया कि जनवरी 2021 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान तमाम भ्रामक खबरें ट्विटर पर फैलाई जा रही थीं. जिसके बाद भारत सरकार को इन गलत सूचनाओं को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा. क्योंकि इन खबरों को अगर नहीं हटाया जाता तो हालात और भी खराब हो जाते.

दरअसल जैक डोर्सी ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने तमाम हैंडल्स को हटाने के लिए दबाव बनाया. जिसमें तमाम पत्रकारों के नाम शामिल थे. जो लगातार सरकार के खिलाफ लिख रहे थे. डोर्सी ने कहा कि धमकी दी गई कि अगर हैंडल्स को हटाया नहीं गया तो ट्विटर को बंद कर देंगे. ट्विटर के अफसरों के घर पर छापे पड़ेंगे. जैक डोर्सी के इन बयानों के बाद सियासी हलचल भी बढ़ने लगी है. कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest