देश

मोदी सरकार ने बदला आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम, अब इन्हें ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ कहेंगे

Ayushman Arogya Mandir: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलकर ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ रखा है. आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भेजा.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि रविवार, 26 नवंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भेजा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ट्विटर हैंडिल पर आयुष्मान कार्ड को लेकर ट्वीट किया गया. जिसमें कहा गया कि आयुष्मान कार्ड का मतलब है- लोगों के मुफ्त इलाज की गारंटी!

₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवाएगी ये योजना

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा— “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना #PMJAY के तहत हर आयुष्मान कार्ड धारक, देशभर के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है. इस योजना में अपनी पात्रता जानने के लिए 14555 पर कॉल करें.”

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

इस योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा वित्‍त बजट—2018 के समय की गई थी. इस योजना के दो मुख्‍य स्‍तंभ हैं, देश में एक लाख हेल्‍थ एण्‍ड वेलनेस सेंटर्स स्‍थापित करना एवं 10 करोड़ परिवारों को रूपये 5.00 लाख प्रतिवर्ष के स्‍वास्‍थ्‍य बीमा कवच से जोड़ना. इस योजना में सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना(SECC) में चिन्हित D-1 से D-7(D-6 को छोड़कर) वंचित श्रेणी के ग्रामीण परिवार सम्मिलित होंगे एवं चिन्हित व्‍यवसाय-आधारित शहरी परिवार सम्मिलित रहेंगे. साथ ही कुछ श्रेणियों के परिवार स्‍वत: ही समावेशित रहेंगे.

आयुष्‍मान भारत मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा मिशन के तहत् सामाजिक आर्थिक जातिगत गणना (SECC) में चिन्‍हाकिंत लाभार्थियों के अतिरिक्‍त, म.प्र. शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि खाद्य सुरक्षा में प्रदाय पात्रता पर्ची एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को भी शामिल किया जाए. इस योजना में अन्‍य योजनाओं के हितग्राहियों या समाज के अन्‍य वर्गों को भी शामिल किये जाने पर विचार किया जा रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

6 minutes ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

17 minutes ago

योगी सरकार की ओटीएस योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…

26 minutes ago

ब्रिटिश भारत के पांच विभाजनों की पड़ताल करती सैम डैलरिम्पल की ‘शैटर्ड लैंड्स’ ने जीता केसीबीपी एनआईएफ बुक प्राइज 2026

न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…

28 minutes ago

शेषनाग झील पर JCB का कहर! क्या सड़क बनी तो बिगड़ेगा ईकोसिस्टम? समझिए पूरा मामला

Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…

38 minutes ago

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर एमपी बीजेपी का बड़ा अभियान, सभी 230 विधानसभाओं में तैनात होंगे सेवा दूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्य…

40 minutes ago