देश

Haryana: BJP सरकार का बड़ा फैसला- गरीब परिवार की लड़कियों को सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

Manohar lal khattar Govt: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए फिर एक खुशखबरी दी है. मुख्यमंत्री ने आज घोषणा की कि 1 लाख 80 हजार रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की लड़कियों की सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट कॉलेजों में शिक्षा नि:शुल्क होगी.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा— “जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये के बीच है, उन परिवारों की बेटियों के कॉलेज की आधी फीस सरकार देगी.” उन्होंने कहा कि यह घोषणा सभी निजी और सरकारी कॉलेजों पर लागू होगी और जो भी फीस होगी वो सरकार द्वारा वहन की जाएगी. मुख्यमंत्री के इस फैसले से गरीब परिवारों को खासा राहत मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने समालखा क्षेत्र में भी कई घोषणाएं कीं

आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के समालखा क्षेत्र में भी कई घोषणाएं कीं. उन्होंने समालखा की अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में आज समालखा नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने की घोषणा सहित क्षेत्र के विकास में कई योजनाएं शुरू करने का वादा किया. मुख्यमंत्री ने कहा— “हमारी सरकार पिछली सरकारों की भांति किसी एक क्षेत्र का विकास न करके बल्कि ‘हरियाणा एक – हरियाणवी एक’ के नाते से पूरे प्रदेश व प्रदेशवासियों का विकास करने में विश्वास रखती है.” मुख्यमंत्री बोले, “आज हरियाणा, देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत से क्षेत्रों में आगे है तो इसका श्रेय प्रत्येक हरियाणवी को जाता है, जिन्होंने सरकार की योजनाओं व नीतियों पर भरोसा रखा और अपनी कड़ी मेहनत से प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपने-अपने स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया.”

यह भी पढ़िए: Old Age Pension: हरियाणा में अब मिलेगी 3 हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन, CM खट्टर बोले- हमने बनाई वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना

मुख्यमंत्री ने आज करनाल में स्मार्ट सिटी योजना के तहत ₹6.54 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय उत्तर रक्षा गृह के भवन का भी उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की 6 एकड़ जमीन पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई भवनों का निर्माण किया जा रहा है. नवनिर्मित नारी निकेतन की स्थापना असहाय महिलाओं को आश्रय प्रदान करने के लिए की गई है और उसी परिसर में कामकाजी महिला छात्रावास के निर्माण की योजना भी चल रही है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago