भिक्षु बाबा रविशंकर तिवारी
पिछले भाई दूज से आगामी भाई दूज तक यमुना भिक्षु बाबा रविशंकर तिवारी (Ravi Shankar Tiwari) यमुना शुद्धिकरण के लिए भिक्षा मांग रहे हैं. इसी कड़ी में चांदनी चौक (Chandni Chowk) के व्यापारियों ने भिक्षाटन महायज्ञ (Bhikshatana Mahayagya) में आहुति दी.
लोक संसद का सोशल मीडिया पोस्ट
लोक संसद (Lok Sansad) ने सोशल मीडिया फेसबुक (Facebook) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन अवसर पर चांदनी चौक की गलियों में यमुना भिक्षाटन का दृश्य कुछ और ही था. व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने इसे महज आर्थिक सहयोग नहीं, एक आध्यात्मिक जुड़ाव माना. उन्होंने आगे लिखा कि लोगों ने स्पष्ट कहा कि यह दान नहीं, उस गुरु को दक्षिणा है जो हमें पर्यावरण बचाने का मार्ग दिखा रहे हैं. यमुना भिक्षु रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में यह भिक्षाटन अब एक जनांदोलन बन चुका है.

अमित शाह और सीएम रेखा गुप्ता की बैठक
दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लगातार यमुना (Yamuna) की साफ-सफाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए सीएम रेखा गुप्ता के साथ बैठक की. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar), केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल (CR Patil) और दिल्ली पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश साहिब वर्मा (Parvesh Sahib Verma) शामिल हुए थे.
यमुना नदी की सफाई पर चर्चा
बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र भी गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद थे. बैठक में यमुना नदी को बहाल करने और पुनर्जीवित करने के लिए समन्वित प्रयासों और कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई, जिसे दिल्ली के पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अहम माना जाता है.
यमुना सफाई को लेकर 45 सूत्रीय कार्ययोजना की थी पेश
इस हफ़्ते की शुरुआत में, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली जल बोर्ड ने राजधानी के जल ढाँचे को बेहतर बनाने, सीवरेज नेटवर्क को उन्नत करने, टैंकर सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और अत्यधिक प्रदूषित यमुना नदी के पुनरुद्धार के उद्देश्य से 45-सूत्रीय कार्ययोजना पेश की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि 9,000 करोड़ रुपये के बजट वाली इस व्यापक योजना को अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





