Bharat Express DD Free Dish

मूडीज़ ने अडानी ट्रांसमिशन और मुंबई पावर के आउटलुक को नेगेटिव से किया स्टेबल

मूडीज़ ने अदानी पोर्ट्स (APSEZ), अदानी ट्रांसमिशन (ATSOL) और अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई (AEML) का आउटलुक नेगेटिव से स्टेबल कर दिया. रेटिंग एजेंसी ने सभी कंपनियों की Baa3 इन्वेस्टमेंट-ग्रेड रेटिंग बरकरार रखते हुए वित्तीय मजबूती पर भरोसा जताया.

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने गुरुवार को अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के आउटलुक को नेगेटिव से स्टेबल कर दिया है. साथ ही कंपनी की ‘Baa3’ इन्वेस्टमेंट-ग्रेड रेटिंग की पुष्टि की है. यह फैसला अदानी पोर्ट्स की वित्तीय मजबूती और लॉन्ग-टर्म क्रेडिट योग्यता में मूडीज़ के बढ़ते भरोसे का संकेत है. एजेंसी ने अदानी ट्रांसमिशन स्टेप-वन लिमिटेड (ATSOL) और अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) की Baa3 सीनियर सिक्योर्ड रेटिंग्स भी बरकरार रखी हैं.

स्टेबल आउटलुक का क्या है मतलब?

मूडीज़ ने कहा कि अगले 12-18 महीनों में APSEZ ठोस लिक्विडिटी एक्सेस और Baa3 रेटिंग के अनुरूप क्रेडिट प्रोफाइल बनाए रखेगा. कंपनी लचीली पूंजी योजनाओं और सुरक्षित फंडिंग के माध्यम से अपने वित्त को मजबूत कर रही है. स्टेबल आउटलुक यह दर्शाता है कि ATSOL और AEML लिक्विडिटी और क्रेडिट मेट्रिक्स में स्थिरता बनाए रखेंगे, जो उनकी इन्वेस्टमेंट-ग्रेड रेटिंग के लिए सहायक होंगे.

ATSOL और AEML की रेटिंग हुई मजबूत

ATSOL के सीनियर सिक्योर्ड बॉन्ड को पेरेंट कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) के साथ करीबी क्रेडिट लिंक से फायदा होता है. बॉन्ड पर AESL की गारंटी और दिवालियापन से जुड़े डिफॉल्ट प्रावधान ATSOL की क्रेडिट प्रोफाइल को मजबूत करते हैं. AESL उच्च-गुणवत्ता वाली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन संपत्तियों का विविध पोर्टफोलियो बनाए रखता है. इसके संचालन को स्थिर नियामक समर्थन और लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स से फायदा होता है. मूडीज़ को उम्मीद है कि अगले एक-दो सालों में AESL का FFO से नेट डेट अनुपात 7.5% से थोड़ा ऊपर रहेगा.

AEML की सीनियर सिक्योर्ड बॉन्ड रेटिंग्स भी मुंबई में उसके विनियमित यूटिलिटी संचालन से अनुमानित राजस्व के आधार पर पुष्टि की गई हैं. एजेंसी का अनुमान है कि इसी अवधि में AEML वर्किंग कैपिटल/कर्ज से पहले ऑपरेशंस से 10.5-11.5% कैश फ्लो जेनरेट करेगी.

अदानी ग्रुप पर मूडीज़ ने जताया भरोसा

मूडीज़ ने कहा कि अदानी ग्रुप कैपिटल प्रोजेक्ट्स को मैनेज करते हुए लिक्विडिटी, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और इन्वेस्टमेंट-ग्रेड रेटिंग बनाए रखेगा. यह फैसला अदानी पोर्ट्स की मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस, डाइवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल और सतत विकास की रणनीति पर भरोसा दर्शाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read