Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: सीतामढ़ी में मिड-डे मील खाने से 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, छात्रों ने खाने में छिपकली गिरने का लगाया आरोप

बिहार के सीतामढ़ी जिले में मिड-डे मील खाने से स्कूल के 50 बच्चों की तबियत अचानक से बिगड़ गई. बीमार हुए बच्चों ने आरोप लगाया है कि उन्हें खाने में छिपकली गिरने के बाद भी वही खाना खिलाया गया.

मिड डे मील खाने से बच्चों की बिगड़ी तबियत

बिहार के सीतामढ़ी जिले में मिड-डे मील खाने से स्कूल के 50 बच्चों की तबियत अचानक से बिगड़ गई. बीमार हुए बच्चों ने आरोप लगाया है कि उन्हें खाने में छिपकली गिरने के बाद भी वही खाना खिलाया गया. जिससे उनकी तबियत खराब हो गई. बीमार होने के बाद भी उन्हें अस्पताल में नहीं भर्ती कराया गया. जब इस बात की खबर छात्रों के अभिभावकों को मिली तो उन लोगों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया.

मिड डे मील खाने से 50 से ज्यादा बच्चे बीमार

मिली जानकारी के मुताबिक, डुमरा थाना इलाके के रिखौली में में प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने से 50 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए, ग्रामीणों ने इसकी जानकारी 112 पर दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ित बच्चों को डूमरा पीएचसी में भर्ती कराया. बच्चों की संख्या ज्यादा होने के चलते दर्जनों बच्चों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें- INDIA Alliance: कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में नहीं शामिल होंगे ललन सिंह, अब JDU की तरफ से ये नेता होगा शामिल

मिड डे मील में छिपकली गिरने का आरोप

बच्चों का आरोप है कि स्कूल में मिड-डे मील में छिपकली गिर गई थी, लेकिन उसी खाने को उन्हें खिला दिया गया. जिससे सभी बच्चों की तबियत बिगड़ गई. बच्चों की तबियत खराब होने के बाद भी उनके परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी गई. किसी तरह से जब लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर बच्चों को अस्पताल लेकर गए.

मामले की जांच जारी

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सुधा झा ने बताया कि बच्चों की हालत सामान्य है. जैसे-जैसे बच्चों की तबियत ठीक हो रही है, उन्हें घर भेजा जा रहा है. शिक्षा विभाग के डीपीओ अमरेंद्र पाठक ने सदर अस्पताल पहुंचकर बच्चों के बारे में जानकारी ली. शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खाने में छिपकली गिरने की बात सिर्फ अफवाह है. मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital