बोरवेल में गिरी बच्ची
MP: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में ढाई साल की बच्ची लगभग 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गई है. जिसके बाद से बच्ची के परिजनों और आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची लगभग 25 फीट की गहराई पर फंसी हुई है और उसे सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी व पोकलैंन मशीन की मदद से खुदाई की जा रही है. वहीं सीसीटीवी कैमरे से बच्ची पर नजर रखी जा रही है.
खेलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले के मुंगावली गांव में राहुल कुशवाहा की ढाई साल की बच्ची सृष्टि घर के पास ही खेत में खेल रही थी और वह बोरवेल के खुले पड़े गड्ढे में जा गिरी. बच्चे की दादी कलावती बाई ने बताया, “मंगलवार की दोपहर को सृष्टि खेलने का कहकर गई थी, घर के पास ही दूसरे का खेत है. बोरवेल पर तगाड़ी रखी थी, मेरी पोती उस पर बैठी और अंदर गिर गई. मैंने चिल्लाते हुए उसे पकड़ने लगी, लेकिन वह बोरवेल में गिर चुकी थी, उसके बाद से गांव और प्रशासन के अधिकारी बच्ची को बाहर निकालने के अभियान में लगे हुए हैं.” वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत और बचाव अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं.
सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया है कि सीहोर के ग्राम मुंगावली में मासूम बेटी के बोरवेल में गिरने की दुखद सूचना प्राप्त हुई, एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और बेटी को बोरवेल से निकालने की कार्यवाही शुरू कर दी है. उन्होंने लिखा, “मैंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. मैं भी सतत प्रशासन के संपर्क में हूं. रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए प्रयासरत है. बिटिया की कुशलता की प्रार्थना करता हूं.”
इसे भी पढ़ें: Odisha Train Accident: FIR में रेलवे कर्मचारियों का दोष अभी निर्धारित नहीं किया गया- ओडिशा हादसे पर CBI का बयान
की जा रही है ऑक्सीजन की आपूर्ति
प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात है, बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी और पोकलेंन मशीन की मदद से समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, वहीं बच्ची की हरकत पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है और ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की जा रही है.
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…