देश

MP Election Result 2023: भाजपा बड़ी जीत की ओर लेकिन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चल रहे पीछे, दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़े

Madhya Pradesh Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में आज नतीजे का दिन है. सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है. शुरुआती रुझान आने के बाद बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है और प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं मतगणना के ताजा आंकड़े के मुताबिक मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से करीब 5400 वोट से पीछे चल रहे हैं. हालांकि, अभी चार राउंड के ही आंकड़े आए हैं.

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जीते या हारे? इस सवाल का मिल गया जवाब, जानिए दतिया जिले की सीटों का चुनाव परिणाम

डॉ नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती में टक्कर

बीजेपी ने दतिया विधानसभा सीट से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को नरोत्तम मिश्रा के सामने चुनावी मैदान में उतारा. फिलहाल चार राउंड की गणना हो चुकी है. जिसमें डॉ नरोत्तम मिश्रा करीब 5400 वोट से पीछे चल रहे हैं. चार राउंड के बाद 24178 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती को 29571 वोट आए हैं.

ये भी पढ़ें- मोदी-केंद्रित अभियान और डबल इंजन का वादा…मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूफड़ा साफ करने में काम कर गई BJP की ये 5 रणनीति

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago