Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP Election Result 2023: भाजपा बड़ी जीत की ओर लेकिन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चल रहे पीछे, दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़े

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में आज नतीजे का दिन है. सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है. शुरुआती रुझान आने के बाद बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है

Dr Narottam Mishra

डॉ नरोत्तम मिश्रा (सोर्स- X)

Madhya Pradesh Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में आज नतीजे का दिन है. सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है. शुरुआती रुझान आने के बाद बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है और प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं मतगणना के ताजा आंकड़े के मुताबिक मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से करीब 5400 वोट से पीछे चल रहे हैं. हालांकि, अभी चार राउंड के ही आंकड़े आए हैं.

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जीते या हारे? इस सवाल का मिल गया जवाब, जानिए दतिया जिले की सीटों का चुनाव परिणाम

डॉ नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती में टक्कर

बीजेपी ने दतिया विधानसभा सीट से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को नरोत्तम मिश्रा के सामने चुनावी मैदान में उतारा. फिलहाल चार राउंड की गणना हो चुकी है. जिसमें डॉ नरोत्तम मिश्रा करीब 5400 वोट से पीछे चल रहे हैं. चार राउंड के बाद 24178 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती को 29571 वोट आए हैं.

ये भी पढ़ें- मोदी-केंद्रित अभियान और डबल इंजन का वादा…मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूफड़ा साफ करने में काम कर गई BJP की ये 5 रणनीति

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital