Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

OMG! Reel बनाने के चक्कर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मुंह मे रख कर जलाए पटाखे, Viral हुआ वीडियो

तेलंगाना से दीपावली सेलिब्रेशन के दौरान एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लड़के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं. वे बापू के मुंह में पटाखे रखकर उन्हें जला रहे हैं.

Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी की मूर्ति जिसको पटाखे से लड़कों ने की क्षतिग्रस्त

तेलंगाना से दीपावली सेलिब्रेशन के दौरान एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लड़के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं. वे बापू के मुंह में पटाखे रखकर उन्हें जला रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की है.

जांच में पता चला है कि पटाखा फोड़ने वाले लड़के नाबालिग हैं. यह घटना हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके की है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कानूनी सलाह भी ले रही है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह कृत्य सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के उद्देश्य से किया गया था.

नाबालिग लड़कों को पुलिस स्टेशन लाया गया

मामला तब सामने आया जब कुछ लोगों ने वीडियो को हैदराबाद सीपी को टैग कर इन युवकों के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर स्नैपचैट (Snapchat) पर मौजूद वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है. बोइनपल्ली इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण रेड्डी ने खुलासा किया कि चार नाबालिग लड़कों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

Social Media पर वायरल हो रहा Video

खबर लिखे जाने इस घटना की वीडियो पर 100.2 हजार व्यू मिल चुके थे. जिसको लेकर लोग कमेंट में इस कृत्य का विरोध कर रहे हैं. कमेंट में एक यूजर ने लिखा कि “इस मामले को गंभीरता से लें और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी इस व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करें.” एक अन्य यूजर ने लिखा कि “ऐसी हरकतें बर्दाश्त से बाहर हैं और इनके लिए तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। यह समाज के तौर पर हमारी छवि को खराब करता है. आइए हम इन मूर्खतापूर्ण हरकतों को रोकें और जहां सम्मान मिलना चाहिए, वहां सम्मान दिखाएं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital