Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ये क्‍या? यात्रियों से जब्त खिलौने, नारियल और तेल की बोतलें चुराकर खुद ले जाते थे अधिकारी, नौकरी से 15 हुए बर्खास्त

मुंबई एयरपोर्ट पर 15 अधिकारियों ने जब्त नारियल, तेल बोतलें चुराईं. सीसीटीवी से पकड़े गए, नौकरी से बर्खास्त हुए. यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह न केवल चोरी है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है.

Mumbai International Airport

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट. (फाइल फोटो)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Mumbai Airport News: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 अधिकारियों को जब्त सामान चोरी करने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. ये अधिकारी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) के सीनियर ड्यूटी टर्मिनल ऑफिसर, ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और सीनियर एग्जीक्यूटिव थे, जो यहां 1 से 2 दशकों से सेवा दे रहे थे.

चोरी की गई चीजों में नारियल, तेल की बोतलें, चाकू, बैटरी, खिलौने, सेलोटेप, मिर्च, लाइटर, ई-सिगरेट जैसी वस्तुएं शामिल थीं, जो यात्रियों के केबिन में प्रतिबंधित हैं.

घटना का खुलासा और जांच

1 अगस्त 2025 को सीआईएसएफ ने सुरक्षा जांच के दौरान ये आइटम जब्त किए थे. सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, ये वस्तुएं हर 12 घंटे में एमआईएएल के टर्मिनल ऑपरेशंस विभाग को सौंपी जाती हैं, जहां इन्हें रजिस्टर में दर्ज कर कचरा के रूप में नष्ट किया जाता है या एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन को सौंप दिया जाता है. लेकिन अधिकारियों ने इन्हें चुरा लिया. एचआर विभाग ने सीसीटीवी फुटेज से चोरी पकड़ी और अधिकारियों को दिखाई. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अधिकारियों को तत्काल इस्तीफा देने या बर्खास्तगी का विकल्प दिया गया. बिना किसी पूर्व चेतावनी के सभी को नौकरी से निकाल दिया गया.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मुंबई एयरपोर्ट पर प्रतिदिन औसतन 1.5 लाख यात्री आते-जाते हैं, और मई 2025 में ही 2 ई-सिगरेट, 25 माचिसबॉक्स, 50 नारियल, 10 सेल, 2 टूल्स, 8 कटर, 20 टैल्कम पाउडर, 12 कैंची, 9 चाकू और 14 स्क्रूड्राइवर जैसे हजारों आइटम जब्त हुए थे. यह घटना एयरपोर्ट की सुरक्षा और आंतरिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती है. एमआईएएल ने कहा कि ऐसी अनैतिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और आगे सख्त कदम उठाए जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि पहली गलती पर चेतावनी नहीं दी गई, जो प्रक्रिया का उल्लंघन है.

यह भी पढ़िए: सीएम सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital