Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र के CM फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक! मुंबई में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा GCC, 45 हजार रोजगार

मुंबई में ब्रुकफील्ड 20 लाख वर्गफुट क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करेगा. यह प्रोजेक्ट 45,000 रोजगार पैदा करेगा. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट, फेडेक्स और कई वैश्विक कंपनियां महाराष्ट्र में बड़े निवेश की तैयारी में हैं.

Asias-Biggest-GCC-in-Mumbai—45000-Jobs-Coming

महाराष्ट्र को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) हब बनाने की दिशा में राज्य ने शुक्रवार को एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. ब्रुकफील्ड कंपनी मुंबई में लगभग 20 लाख वर्गफुट क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा जीसीसी स्थापित करने जा रही है. इस परियोजना से 15,000 प्रत्यक्ष और 30,000 अप्रत्यक्ष, कुल मिलाकर 45,000 रोजगार पैदा होंगे, यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी.

जियो कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री फडणवीस, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, एएनएसआर के सीईओ विक्रम आहुजा और ब्रुकफील्ड के अंकुर गुप्ता के साथ बैठक आयोजित की गई. राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण निवेश और तकनीकी साझेदारी परियोजनाओं पर इस बैठक में चर्चा हुई.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की प्रतिभा, मजबूत बुनियादी ढांचा और उद्योग-हितैषी वातावरण के कारण महाराष्ट्र ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है. नई जीसीसी नीति से बड़े पैमाने पर कौशल-आधारित रोजगार सृजन और आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी. अग्रणी वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी फेडेक्स भी मुंबई-नवी मुंबई हवाई अड्डा क्षेत्र में अपने जीसीसी और अन्य परिचालनों के लिए निवेश करने में रुचि दिखा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट को अपनी आगामी निवेश योजनाओं में महाराष्ट्र को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है. वर्तमान में भी माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा निवेश महाराष्ट्र में ही है. आने वाले समय में माइक्रोसॉफ्ट बड़े पैमाने पर निवेश करेगी और महाराष्ट्र को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रमुख केंद्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की यात्रा से पहले कैबिनेट ने भारत-ओमान फ्री ट्रेड समझौते को दी मंजूरी


उन्होंने जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित माइक्रोसॉफ्ट एआई टूर कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम में सत्य नडेला ने महाराष्ट्र सरकार के साथ विकसित क्राइम एआईओएस प्लेटफॉर्म का विशेष प्रस्तुतीकरण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई की मदद से अपराध नियंत्रण में महाराष्ट्र द्वारा विकसित मॉडल पूरे देश के लिए दिशा-निर्देशक बन रहा है.

सत्य नडेला के साथ हुई बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और सरकारी सेवा वितरण के लिए ‘एआई को-पायलट’ विकसित करने पर भी चर्चा हुई. माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने 17 अरब डॉलर के निवेश में महाराष्ट्र को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है.

महाराष्ट्र द्वारा विकसित ‘मार्बल’ प्लेटफॉर्म की भी सराहना की गई, जिसकी मदद से साइबर और आर्थिक अपराधों का पता अब 3-4 महीनों के बजाय सिर्फ 24 घंटे में लगाया जा सकता है. इससे नागरिकों के धन की सुरक्षा हो रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी तेज हुई है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रधान सचिव अश्विनी भिड़े, उद्योग विभाग के सचिव डॉ. अनबालगन सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital