Bharat Express

श्रीसिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का पदभार आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया ग्रहण

श्री सिद्धिविनायक गणपति के दर्शन के बाद पवन त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्रीसिद्धिविनायक गणपति और गणेश भक्तों की सेवा करना मेरा परम और प्रथम कर्तव्य है.

Pawan Tripathi

आचार्य पवन त्रिपाठी ने संभाला पदभार.

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का पदभार मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने ग्रहण किया. इस अवसर पर उन्होंने सपरिवार भगवान श्रीसिद्धिविनायक गणपति का दर्शन किया. साथ में महेश मुदलियार, जितेंद्र राउत, भास्कर विचारे, सुदर्शन सांगले, गोपाल दलवी, भास्कर शेट्टी, मीना कांबले, राहुल लोंढे, मनीषा तुपे इन सभी ट्रस्टी ने भी अपना पदभार ग्रहण किया.

पवन त्रिपाठी ने क्या कहा?

श्री सिद्धिविनायक गणपति के दर्शन के बाद पवन त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्रीसिद्धिविनायक गणपति और गणेश भक्तों की सेवा करना मेरा परम और प्रथम कर्तव्य है. उन्होंने बताया श्रीसिद्धिविनायक गणपति मंदिर विश्व में आस्था का बड़ा केंद्र होने के साथ साथ मानवता का भी बड़ा केंद्र है. सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट से जरूरतमंदों की सहायता की जाती है. इसके माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके इसके लिए सतत प्रयासरत रहूंगा.

ये भी पढ़ें- Israel ने अगर ईरान के खिलाफ की कार्रवाई तो दिया जाएगा जवाब: राष्ट्रपति पेजेशकियन

इस मौके पर पवन त्रिपाठी को सन्यास आश्रम के मुख्य पीठाधीश्वर स्वामी विशेश्वरानंद, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक प्रसाद लाड, राजहंस सिंह, भाजपा नेता मोहित कंबोज,अमरजीत सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, आर यू सिंह, ओमप्रकाश चौहान, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे, सचिव विजय सिंह, मुंबई उत्तरभारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश शिवडकर, सुषम सावंत, शरद चिन्तनकर, भालचंद्र शिरसाट, मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिन्दर सिंह तिवाना, पंकज यादव,आरडी यादव, ज्ञानमूर्ति शर्मा, रमाकांत गुप्ता, संतोष पांडे, दीपक सिंह,मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस के तालुका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, लोकगीत गायक सुरेश शुक्ल, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मित्र शुभचिंतक, समर्थक समेत सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं व बधाई दी.

-भारत एक्सप्रेस

Also Read