देश

Mumbai Kargil Soldierathon: कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने पर ‘फिटिस्तान-एक फिट भारत’ ऐसे देगा वीरों को श्रद्धांजलि, आप भी लीजिए हिस्‍सा

Fitistan’s Biggest Tribute: फ़िटिस्तान-एक फिट भारत और सेना के MG & G एरिया की ओर से कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगाँठ के मौक़े पर रविवार 28 जुलाई 2024 को मिलिट्री स्टेशन कोलाबा में मुम्बई कारगिल सोल्जराथन रन का आयोजन किया जायेगा. कारगिल के शहीदों की याद में ‘फिटिस्तान एक फिट भारत’ की ओर से मई की शुरूआत में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सहयोग से एक फिटनेस चैलेंज शुरू किया गया था.

‘फिटिस्तान-एक फिट भारत’ के आयोजकों के मुताबिक, सैन्य मुख्यालय मुंबई, गोवा और गुजरात एरिया में ‘सोल्जरथॉन रन’ होगी. सोल्जरथॉन के प्रतिभागियों को मिलिट्री स्टेशन कोलाबा के विशेष परिसर में एक अनूठा अनुभव हासिल होगा, जो आम तौर पर लोगों के लिए प्रतिबंधित रहा है. हरे-भरे हरियाली के बीच और समुद्र से सटा यह प्रदूषण मुक्त वातावरण ‘ट्रिब्‍यूट रन’ के लिए एक शांत पृष्ठभूमि प्रदान करता है, जिसमें दो कैटेगरीज शामिल हैं: 5 किलोमीटर की ‘ट्रिब्‍यूट रन’ और 10 किलोमीटर की समयबद्ध दौड़. बाद वाली दौड़ न केवल शारीरिक सहनशक्ति की परीक्षा के रूप में बल्कि प्रमुख मैराथन के लिए क्वालीफायर के रूप में भी महत्‍वपूर्ण होगी.

मनाया जा रहा भारत की विजय का जश्न

बता दें कि ये आयोजन कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसमें पाकिस्तान पर भारत की विजय का जश्न मनाया जा रहा है और उन 527 सैनिकों की बहादुरी का सम्मान किया जा रहा है, जिन्होंने 1999 के कारगिल के युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. कारगिल युद्ध में अपने प्राण न्‍योछावर करने वाले भारत को वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए, ‘ट्रिब्‍यूट रन’ होती है.

‘सोल्जरथॉन रन’ के बारे में यहां और पढ़ सकते हैं-

क्‍या है ‘फिटिस्तान एक फिट भारत’

‘फिटिस्तान एक फिट भारत’ एक समुदाय संचालित पहल है जिसे मेजर डॉ. सुरेंद्र पूनिया, वीएसएम (पूर्व-विशेष बल) और शिल्पा भगत (2013 मिसेज इंडिया वर्ल्ड) ने फिट रहने की इच्छा और वास्तविकता के बीच अंतर को पाटने के लिए शुरू किया. फिटिस्तान का लक्ष्य भारतीयों के बीच एक ऐसा समुदाय बनना है जो लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित, शिक्षित और सुविधाजनक बनाए.

यह भी पढ़िए: कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर शहीदों को देंगे सबसे बड़ी श्रद्धांज​लि, आप भी लीजिए फिटनेस चैलेंज में हिस्सा

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

29 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

31 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago