Bharat Express DD Free Dish

20 मिनट में बना करोड़पति! ट्रेडर को टेक्निकल गलती से मिला 1.75 करोड़ का फायदा

कोटक सिक्योरिटीज की ग्लिच से 40 करोड़ मार्जिन मिला, मुंबई ट्रेडर ने 20 मिनट में 1.75 करोड़ कमाए. बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुनाफा रखने की अनुमति दी.

मुंबई के ट्रेडर गजानन राजगुरु के कोटक सिक्योरिटीज अकाउंट में साल 2022 में एक तकनीकी गड़बड़ी हुई. उनके खाते में सिर्फ 3 हजार रुपये थे, लेकिन गलती से करीब 40 करोड़ रुपये का मार्जिन दिखने लगा. यह ब्रोकर की सिस्टम ग्लिच की वजह से हुआ.

ट्रेडिंग का फैसला

गजानन ने यह मौका देखा और तुरंत फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में ट्रेडिंग शुरू कर दी. सिर्फ 20 मिनट में उन्होंने बड़े ट्रेड किया. पहले तो 54 लाख रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन रणनीति बदलते ही 2.38 करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया. टैक्स और खर्च काटने के बाद उनके पास 1.75 करोड़ रुपये बचे.

ब्रोकर की कार्रवाई

कोटक सिक्योरिटीज को गलती का पता चला तो उन्होंने 40 करोड़ का मार्जिन तुरंत वापस ले लिया. साथ ही ट्रेडर से 1.75 करोड़ का मुनाफा भी लौटाने को कहा. उन्होंने तर्क दिया कि यह पैसा उनकी गलती से इस्तेमाल हुआ, इसलिए मुनाफा उनका है.

मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा. दिसंबर 2025 में कोर्ट ने कहा कि यह मुनाफा ट्रेडर की स्किल और रिस्क लेने की क्षमता से कमाया गया है. ब्रोकर को कोई नुकसान नहीं हुआ, इसलिए वह मुनाफे पर दावा नहीं कर सकता. कोर्ट ने ट्रेडर को 1.75 करोड़ रखने की अंतरिम अनुमति दी. कोटक सिक्योरिटीज ने अपील की है. मामले की अगली सुनवाई फरवरी 2026 में होगी. तब तक ट्रेडर के पास यह रकम रहेगी.

यह कहानी किस्मत और स्मार्ट ट्रेडिंग की मिसाल है. लेकिन F&O ट्रेडिंग बहुत जोखिम भरी है. ज्यादातर निवेशक इसमें नुकसान उठाते हैं. ब्रोकरेज फर्मों को भी अपनी सिस्टम मजबूत रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- महिलाओं के लिए भारत के सबसे सुरक्षित शहर कौन से? जानिए 2025 की टॉप-10 सिटी रैंकिंग

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read