Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित एक गेस्ट हाउस में हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस

शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 53 स्थित हेलो गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.

Crime News

Crime News: शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 53 स्थित हेलो गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच शुरू की.

पुलिस ने ली डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद ली. जांच के दौरान, पुलिस ने मृतक के शव को बरामद किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

सुरागों के आधार पर की जा रही कार्रवाई 

पुलिस के अनुसार, हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान के संबंध में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन जांच जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की योजना बनाई जा रही है. पुलिस की टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital