Bharat Express DD Free Dish

कौन था मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मारा गया अमजद? खाकी पहनकर करता था लूट, कई राज्यों में दर्ज केस

Muzaffarnagar encounter Amjad killed: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद मारा गया. क्रॉस फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर और सिपाही घायल हुए, मौके से भारी हथियार बरामद हुए.

Muzaffarnagar encounter Amjad killed: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की बुढाना कोतवाली क्षेत्र में  पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात भीषण मुठभेड़ हुई. विज्ञान रोड के जंगल में हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश अमजद ढेर हो गया. आपको बता दें कि दोनों तरफ से इस मुठभेड़ में अंधाधुंध फायरिंग हुई इस फायरिंग में एक 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश अमजद जहां पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो वही बदमाश की गोली से एक सब इंस्पेक्टर संदीप और सिपाही अशफाक भी घायल हो गए. जिसके चलते तुरंत पुलिस के द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनामी बदमाश अमजद की उपचार के दौरान मौत हो गई तो वहीं पुलिस कर्मियों का उपचार अस्पताल में जारी है.

जानिए मुठभेड़ का पूरा ब्यौरा

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कुख्यात बदमाश क्षेत्र में घूम रहा है. इस सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में सर्चिंग शुरू की. जैसे ही बदमाश का पता चला, उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. क्रॉस फायरिंग में बदमाश अमजद को गोली लगी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तुरंत उसे सीएचसी बुढ़ाना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर संदीप और सिपाही अशफाक घायल हो गए. दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मौके पर पहुंचे एसएसपी ने क्या बताया?

इस घटना के बारे में मौके पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि देखिए बुढ़ाना थाना के अंतर्गत एक रूरल एरिया में जहां पर जंगलात है. यहां पर एक मुठभेड़ हुई है. अभी रात में एक टिप टॉप मिला था कि जो कुछ बदमाश इस तरह से हैं की वांछित भी चल रहे हैं लूट में इस प्रकार से बाद में जब पुलिस मुठभेड़ होती है. उसमें क्रॉस फायरिंग होती है पुलिस पर फायर किया जाता है पुलिस भी फायर करती है.

उसमें और क्रॉस फायरिंग में हमारे पुलिस के दो अधिकारी जो की सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल उनको चोट लगी थी. इस पूरी टीम में एस पी आर ए के नेतृत्व में और सीओ बुढ़ाना के नेतृत्व में पूरी टीम काम कर रही थी. इसमें एस एच ओ बुढ़ाना और एस एच ओ शाहपुर एस एच ओ तितावी तथा उनकी पूरी टीम इसमें लगी हुई थी.

मृतक बदमाश अमजद पर दर्ज थे 40 मुकदमे

इस पर लगभग 40 मुकदमे दर्ज थे 17 से 18 इस पर लूट के मुकदमे थे हत्या के मुकदमे थे तथा मुजफ्फरनगर से लेकर के तमाम स्टेट में बिहार से लेकर राजस्थान दिल्ली हरियाणा और हरिद्वार जो कि उत्तराखंड में है वहां पर भी बिजनौर में मेरठ में नोएडा में गाजियाबाद में लूट और हत्या समेत तमाम मुकदमे इसके खिलाफ दर्ज थे लगभग 35 36 साल इसकी अमजद नाम के बदमाश के रूप में यह वांछित चल रहा था लूट में इसकी पहचान हुई है

मौके से भारी हथियारों का खजाना बरामद

पुलिस ने मृतक बदमाश के कब्जे से 9 एमएम कार्बाइन, पिस्टल, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कारतूसों का भंडार, लूट की ज्वेलरी, महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स और मोबाइल फोन बरामद किया. ये हथियार और लूट का माल अपराधियों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read