Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में मंगलवार देर रात हालात अचानक बिगड़ गए. पास्को एक्ट के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई. इस हिंसा में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में एक नाबालिग लड़की से जुड़े अपराध मामले में कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. इसी आदेश का पालन करने के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची. जैसे ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश हुई, ग्रामीण विरोध में उतर आए. देखते ही देखते माहौल इतना गरम हो गया कि भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया.
एसपी ने क्या बताया?
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छापेमारी की गई थी, लेकिन पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ. भीड़ ने पुलिस के दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान गायघाट थानेदार और दो जवान घायल हो गए. बचाव में पुलिस ने हवाई फायरिंग की, वहीं ग्रामीणों की तरफ से भी गोली चली. इसी दौरान 60 वर्षीय जगतवीर राय को गोली लगी और उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें-‘राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता…’: राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई पर भावुक हुए पीएम मोदी
भीरी पुलिस बल की तैनाती
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया. हालात को काबू में करने के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और डीएसपी पूर्वी मौके पर कैंप कर रहे हैं. कई थानों की फोर्स तैनात की गई है और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और सरकारी काम में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




