देश

Nagpur Solar Industries Blast: सोलर इंडस्ट्रीज ब्लास्ट में गईं 9 लोगों की जान, डिप्टी CM बोले- फोरेंसिक जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

Nagpur Solar Industries Explosion: महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में विस्फोट होने से 9 लोगों की मौत हो गई. जिस सोलर इंडस्ट्रीज कंपनी में ये हादसा हुआ, वो देश के रक्षा विभाग को विस्फोटक समेत कई और रक्षा उपकरण सप्लाई करती है. यह हादसा 17 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ. महाराष्ट्र सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस मामले पर आज विधानसभा में बयान दिया. देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, “नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में विस्फोट के मामले में हमारी सरकार उचित कार्रवाई करेगी. सोलर इंडस्ट्रीज में विस्फोट से पहले और बाद का पूरा CCTV फुटेज मौजूद है. फोरेंसिक विभाग ने वहां से सभी नमूने ले लिए हैं. नियम 304 ए (लापरवाही से मृत्यु) के तहत मामला दर्ज़ हुआ है. फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अंतिम कार्रवाई की जाएगी.”

बता दें कि उक्त हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर आई थी. घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस हादसे वाली जगह पर पहुंच गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब कर्मचारी कोयला खदानों में इस्तेमाल होने वाले बूस्टर बनाने का कार्य कर रहे थे. उन्होंने कहा— “यह हादसा भीलवाड़ा शास्त्रीनगर निवासी सत्यनारायण नुवाल की फैक्ट्री में हुआ. नुवाल का नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव का काम है. वहां उनका सेना में हथगोले व बम आदि हथियार सप्लाई करने का काम होता है.”

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग महाराष्ट्रवासी

इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे. इनमें पांच लोग नागपुर से, दो वर्धा, एक अमरावती, एक चंद्रापुर से थे. इन मृतकों के परिवारों के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5 लाख रुपए मदद देने की बात कही है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

12 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

40 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

56 minutes ago