अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहटकर और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की पूर्व न्यायाधीश एवं उपाध्यक्ष मीरा खड़कर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्यायिक सहायता पर जागरूकता बढ़ाना था.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला सशक्तिकरण, कानूनी सहायता, कार्यस्थलों पर लैंगिक समानता और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर चर्चा की गई. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहा है. वहीं, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधियों ने महिलाओं को न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग देने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.
इस अवसर पर विभिन्न महिला अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और महिला अधिकारों को लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों पर भी चर्चा की गई और महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए विशेष योजनाओं पर प्रकाश डाला गया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष आयोजन में महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

