Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए नवीन पटनायक, 22 जून को हुई थी सर्जरी

बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) को सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिल गई.

नवीन पटनायक को अस्पताल से छुट्टी

नवीन पटनायक को अस्पताल से छुट्टी

बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) को सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिल गई. 22 जून को उनकी सर्जरी हुई थी. अस्पताल से नवीन पटनायक की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे चिकित्सकों के साथ नजर आ रहे हैं.

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital) में 22 जून को नवीन पटनायक की सर्जरी हुई थी. प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमाकांत पांडा की देखरेख में सर्जरी सफलतापूर्वक की गई. डॉ. पांडा पटनायक के प्राइवेट डॉक्टर भी हैं. ऐसे में पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. इसी क्रम में सेहत में सुधार होने के बाद नवीन पटनायक अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए.

सर्जरी के बाद पूर्व सीएम नवीन पटनायक के बड़े भाई प्रेम पटनायक ने एक वीडियो संदेश के जरिए बताया था कि बीजद प्रमुख की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और अब वह ठीक हैं. मैं उनके बारे में सोचने और उनके ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और आपकी शुभकामनाओं से वह जल्दी ठीक हो जाएंगे.

नवीन पटनायक की सर्जरी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं सार्वजनिक जीवन में शीघ्र वापसी की कामना की थी.

इसके साथ ही बीजद के वरिष्ठ नेताओं ने मुंबई में अपने पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात करके उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी.

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट होने के दौरान नवीन पटनायक ने रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया था.

नवीन पटनायक ने अपने वीडियो संदेश में कहा था, “मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, मैं भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर आप सभी को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital