मनोरंजन

अमीषा पटेल आखिरकार चेक बाउंस केस में समझौते को हुईं तैयार, बकाया वापसी के लिए दिये 2.75 करोड़ के पांच चेक

Ranchi News: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के चेक बाउंस का मामला शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझा लिया गया. अमीषा पटेल बकाया राशि देने के लिए तैयार हो गईं. उन्होंने आपसी समझौते के आधार पर दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपए प्रार्थी अजय सिंह को देने की पेशकश की जिसे अजय सिंह ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद 2 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि के भुगतान के लिए अमीषा पटेल की ओर से अजय सिंह को अलग-अलग तारीखों के पांच चेक दिये गए.

संवाददाता ने बताया कि अमीषा पटेल के चेक बाउंस का मामला झारखंड की एक अदालत में चल रहा था. रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फ़र्स्ट क्लास दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत इस मामले में सुनवाई कर रही थी. अजय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्मिता पाठक ने पैरवी की.

6 साल पुराना है मामला, फिल्‍म बनने वाली थी

अमीषा पटेल के विरुद्ध चला चेक बाउंस का केस वर्ष 2017 का है. शिकायत-पत्र के मुताबिक फिल्म ‘देसी मैजिक’ बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किए थे. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून 2023 को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था.

— भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

17 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago