Urdu Conclave 2026

नेपाल जलप्रलय से 25 देशों में मातम: नोट करलें भारत के इमरजेंसी नंबर, 133 भारतीय समेत सैकड़ों लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में 133 भारतीयों सहित 25 देशों के नागरिक लापता हैं. काठमांडू में भारतीय दूतावास और दिल्ली में ओडिशा निवास ने 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए.

Nepal Flood 133 Indians Missing, Kathmandu Embassy Emergency Numbers, Odisha Niwas Nepal Control Room, Nepal Landslide Tourist Missing, MEA India Nepal Helpline, नेपाल प्राकृतिक आपदा 2026, Nepal Flash Floods Update

नेपाल में 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

Nepal Flash Flood Update: पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश, भीषण बाढ़ और विनाशकारी भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक त्रासदी ने न केवल स्थानीय जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि दुनिया भर से पहुंचे पर्यटकों और नागरिकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आपदा के बाद से 25 से अधिक देशों के सैकड़ों नागरिक लापता हैं, जिनमें स्थानीय नागरिकों के बाद सबसे बड़ी संख्या भारतीय नागरिकों की है.

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, नेपाल के 295 स्थानीय लोगों के साथ-साथ 133 भारतीय नागरिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इसके अलावा अमेरिका, यूक्रेन, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित कुल 25 देशों के नागरिक मलबे और बाढ़ के तेज बहाव में फंसे हुए हैं. राहत और बचाव दल युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

लापता लोगों की पूरी लिस्ट (Nepal Flood Tourist Missing)

देश लापता लोग
नेपाल 295
भारत 133
अमेरिका 54
यूक्रेन 53
ऑस्ट्रेलिया 34
यूके (ब्रिटेन) 33
कनाडा 24
मलेशिया 19
साउथ कोरिया 9
सिंगापुर 6
साउथ अफ्रीका 6
जापान 5
न्यूजीलैंड 5
जर्मनी 4
फ्रांस 3
आयरलैंड 2
नीदरलैंड 2
रूस 2
स्पेन 2
फिलीपींस 1
पुर्तगाल 1
बेलारूस 1
फिनलैंड 1
हंगरी 1
इजरायल 1
लिथुआनिया 1

भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर (Emergency Numbers For Nepal Flood)

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बाढ़ और भूस्खलन की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपने आपातकालीन संपर्क नंबरों को अपडेट किया है. दूतावास के अनुसार, सभी नंबरों पर व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है. नेपाल में फंसे या मदद की तलाश कर रहे भारतीय नागरिक अथवा उनके परिजन इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं.

  • हेल्पलाइन 1: +977 985 131 6807
  • हेल्पलाइन 2: +977 970 910 7500
  • हेल्पलाइन 3: +977 981 032 6117

ओडिशा सरकार ने दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम (Odisha Niwas Nepal Flood Control Room)

नेपाल में फंसे अपने राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए ओडिशा सरकार ने नई दिल्ली स्थित ‘ओडिशा निवास’ में 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. जिन परिवारों का संपर्क नेपाल में मौजूद उनके रिश्तेदारों से नहीं हो पा रहा है, वे नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • कंट्रोल रूम नंबर: +91-7428135044
  • कंट्रोल रूम नंबर: +91-8527580245
  • लैंडलाइन नंबर: 011-23012807

विदेश मंत्रालय (MEA) और भारतीय दूतावास नेपाली सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि लापता लोगों की शीघ्र तलाश की जा सके और प्रभावितों को सुरक्षित निकाला जा सके. भारत सरकार नेपाल के लिए लगातार मदद भेज रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read