Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्वाड का अगला शिखर सम्मेलन भारत में; मंत्रियों ने किया स्वागत, शामिल हो सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भागीदारी के साथ पीएम मोदी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे.

Quad Summit in India

फोटो-IANS

Quad Summit in India: क्वाड लीडर्स का शिखर सम्मलेन इस साल के अंत में भारत में होने जा रहा है. विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा ने सोमवार को टोक्यो में बैठक के बाद एक संयुक्त बयान में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन के आयोजन का स्वागत किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आ सकते हैं.

जनवरी में ही होने वाला था ये सम्मेलन

बता दें कि पहले यह सम्मेलन जनवरी में आयोजित होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि बाइडेन इसमें शामिल नहीं हो पाते. मालूम हो कि इस साल के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की बारी भारत की है. व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता सलाहकार जॉन किर्बी ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि बाइडेन भारत में आगामी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. उन्होंने कहा था कि “हम इस साल क्वाड लीडर शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अभी इसके लिए कैलेंडर में कुछ भी तय नहीं है.”

ये भी पढ़ें-NASA: नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने ढूंढा सौरमंडल का एक रहस्यमय महासागर, जानें क्यों है ये अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए एक आश्चर्यचकित करने वाली खोज

पीएम मोदी करेंगे मेजबानी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भागीदारी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे. 2023 में पिछले शिखर सम्मेलन का समय और स्थान भी बाइडेन के कारण बाधित हुआ था. रोटेशन के अनुसार, इसे ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाना था, लेकिन बाइडेन ने अंतिम समय में घरेलू मजबूरियों का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया था. इसके बाद में इसे हिरोशिमा में स्थानांतरित कर दिया गया था. बाइडेन ने इस महीने घोषणा की कि वह राष्ट्रपति के रूप में एक और कार्यकाल की रेस से हट रहे हैं. वो पिछले साल सितंबर में भारत आये थे जब जी 20 शिखर सम्मलेन हुआ था जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital