प्रियंक कनूनगो. (फाइल फोटो)
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर किए गए पोस्ट/री-पोस्ट के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.
कानूनगो ने लिखा है कि इन पोस्ट्स में बच्चों को राजनीतिक अभियान गतिविधियों में दिखाया गया है, जो न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि बच्चों के अधिकारों का भी हनन करता है.
पत्र में कहा गया है कि “आयोग इस दृढ़ मत पर है कि उक्त पोस्ट/री-पोस्ट को तुरंत हटा दिया जाना चाहिए और इस मुद्दे को हल करने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण देते हुए एक एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) 7 दिनों के भीतर आयोग को सौंपा जाना चाहिए.”
NHRC ने इस मामले को गंभीरता से लिया है, क्योंकि बच्चों को किसी भी राजनीतिक प्रचार में शामिल करना कानून और उनकी सुरक्षा दोनों के खिलाफ माना जाता है. आयोग ने कहा है कि बच्चों को ऐसी गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए ताकि उनका बचपन और अधिकार सुरक्षित रहे.
आयोग ने ‘X’ के ग्रीवांसेज ऑफिसर को इस मामले में कार्रवाई करने और समय पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. यह मामला बच्चों के अधिकारों और उनकी निजता को लेकर उठ रहे महत्वपूर्ण सवालों को उजागर करता है.
इस पत्र और NHRC की सख्ती के बाद अब यह देखना होगा कि ‘X’ और संबंधित पक्ष इस मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…