Bharat Express DD Free Dish

Terror Funding Case: कश्मीर में एनआईए की छापेमारी जारी

एनआईए यह छापेमारी आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों की जांच के तहत कर रही है.

Terror funding case

(फोटो-ANI)

Edited by Nitish Pandey

Terror funding case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों में मंगलवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. खबर जारी करने तक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापेमारी जारी थी.

ये भी पढ़ें: 5 राज्यों में टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी, देशभर में 70 से ज्यादा जगहों पर NIA की रेड

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने मंगलवार तड़के कई स्थानों पर रिहायशी मकानों में छापेमारी की. उनके साथ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी मौजूद थे.

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी यह छापेमारी आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों की जांच के तहत कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read