Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Aurangzeb Controversy: “उसे शौचालय भी घोषित करेंगे तो गलत नहीं है”, Mayawati के बयान पर नितेश राणे ने की विवादित टिप्पणी

भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा कि औरंगजेब का मकबरा है, जो गंदगी है वो यहां रखने लायक नहीं है. उसे शौचालय भी घोषित करेंगे तो गलत नहीं है.

Nitesh Rane and mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती और बीजेपी नेता नितेश राणे.

Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग तेज हो रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का कहना है कि किसी की भी कब्र व मजार आदि को क्षति पहुंचाना व तोड़ना ठीक नहीं है. वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने औरंगजेब की कब्र को लेकर विवादित बयान दिया है.

मायावती ने क्या कहा?

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र में किसी की भी कब्र व मजार आदि को क्षति पहुंचाना व तोड़ना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे वहां आपसी भाईचारा, शांति व सौहार्द आदि बिगड़ रहा है. सरकार ऐसे मामलों में खासकर नागपुर के अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे, वरना हालात काफी बिगड़ सकते हैं, जो ठीक नहीं.

नितेश राणे का विवादित बयान

वहीं, भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा कि औरंगजेब का मकबरा है, जो गंदगी है वो यहां रखने लायक नहीं है. उसे शौचालय भी घोषित करेंगे तो गलत नहीं है. हमारे छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज के साथ जो कुछ भी किया था, उसकी कोई भी गंदगी हमारे राज्य में रखने लायक नहीं है. यही भूमिका हमारे मुख्यमंत्री ने ली है और ये गंदगी अब ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है. सही समय पर आपको ब्रेकिंग न्यूज मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- नागपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा दंगाई हिरासत में लिए गए, CM Fadnavis ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

बता दें कि संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को गिराए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें पथराव और आगजनी हुई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने पुलिस कमिश्नर को तनाव की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital