देश

‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो? नीतीश कुमार जैसा हो’ ​दिल्ली में जदयू अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए ऐसे नारे

Bihar JDU Politics: बिहार की सत्तारूढ़ सियासी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बन गए हैं. दिल्ली में शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ऐसा हुआ. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, खुद नीतीश कुमार का नाम प्रस्तावित किया.

नीतीश कुमार के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया. इस दौरान जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं ने ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो?’ ‘नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए. उनका वीडियो सामने आया है. वहीं, बैठक से पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर पोस्टर लगाए गए. जिनमें लिखा गया, ‘गठबंधन को अगर जीत चाहिए तो चेहरा नीतीश चाहिए’.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि आज दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यालय के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. इसे लेकर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दोपहर 3 बजे तक चली. जब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हुआ तो जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और नीतीश का नाम ले-लेकर नारे लगाए.

इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सक्रियता को देखते हुए मैंने ये फैसला लिया है.

यह भी पढ़िए: ललन सिंह ने दिया JDU अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अब CM नीतीश कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

58 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

1 hour ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

1 hour ago