Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘गिरगिट…पलटूराम…बदबूदार कूड़ा…’ नीतीश कुमार के पाला बदलने पर किसने क्या कहा? यहां जानें

Opposition Slams on Nitish Kumar Rejoin NDA: नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद इंडिया के नेताओं में खलबली मची हुई है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें कूड़ेदान का कूड़ा बताया है.

Opposition Slams on Nitish Kumar Rejoin NDA

नीतीश कुमार के एनडीए ज्वाॅइन करने के बाद विपक्ष ने साधा निशाना.

Opposition Slams on Nitish Kumar Rejoin NDA: नीतीश कुमार ने महागठबंधन में शामिल होने के 537 दिन बाद फिर से एनडीए में वापसी की है. जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे वे भाजपा के दो डिप्टी सीएम के साथ राजभवन में शपथ लेंगे. नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडिया के अगुवा थे. उन्होंने आगे से नेतृत्व कर सभी विपक्षी दलों को साथ आने के लिए प्रेरित किया था. ऐसे में नीतीश के एनडीए में जाने से सबसे बड़ा झटका उन्हें लगा हैं. कई विपक्षी नेताओं ने नीतीश के इस कदम की कड़ी आलोचना की.

देश में आया राम गया राम जैसे कई लोग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब हमारी बात तेजस्वी और लालू जी से हुई तो उन्होंने कहा कि नीतीश जी महागठबंधन से जा सकते हैं. ऐसे में हमको और आपको मिलकर लड़ना होगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘देश में आया राम गया राम जैसे कई लोग हैं. पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे. जब मैंने लालू जी और तेजस्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा नीतीश जी जा रहे हैं. अगर वे रुकना चाहते तो रुक जाते, लेकिन वे जाना चाहते है, इसलिए हमें इस बात का अंदेशा पहले से ही था.’

यह भी पढ़ेंः विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम! NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश

खड़गे ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा. अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। हालांकि आज यह घटना सच हो गई.

रंग बदलने में गिरगिट को दे रहे टक्कर- जयराम रमेश

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. उन्होंने कहा इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और इशारों पर नाचने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी. भारत जोड़ो यात्रा से पीएम और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह नाटक कर रहे हैं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने शाह-नीतीश के ट्वीट का किया जिक्र

शिवसेना उद्धव गुट ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. शिवसेना से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नीतीश और गृह मंत्री शाह के ट्वीट का जिक्र करते हुए निशाना साधा है. उन्होंने नीतीश के अगस्त 2022 में एनडीए छोड़ते समय दिए बयान का जिक्र किया. उन्होंने लिखा मर जाना कबूल है, उनके साथ जाना कबूल नहीं है ये अच्छे से जान लीजिए.

यह भी पढ़ेंः Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- 26 जनवरी की परेड महिला सशक्तिकरण का अद्भुत नमूना

उन्होंने आगे लिखा कि पलटूराम ने जनादेश का अपमान किया है, अरे पलटू बाबू, कुछ तो लिहाज रखो। मैं छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि पलटूराम से मुक्त हो बिहार. नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital