Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीएम नीतीश के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, सबसे ज्यादा 3 JDU से, जानें किस पार्टी से कौन नेता बनेंगे मंत्री

Bihar Nitish Kumar New Cabinet: बिहार में बनने जा रही एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल की तस्वीर भी लगभग क्लियर हो गई है. आइये जानते हैं किस दल से कितने विधायक बनेंगे मंत्री.

Bihar Nitish Kumar New Cabinet

सीएम नीतीश के साथ शपथ लेंगे 8 मंत्री.

Bihar Nitish Kumar New Cabinet: बिहार में जैसे-जैसे शपथ ग्रहण का समय नजदीक आता जा रहा है एनडीए के सरकार बनाने के फाॅर्मूले से भी पर्दा उठ रहा है. जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश और 2 डिप्टी समेत कुल 9 लोग शपथ लेंगे. भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे. डाॅ. प्रेम कुमार मंत्री बनेंगे. वहीं जेडीयू से सीएम नीतीश के अलावा विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव और हम से संतोष कुमार सुमन और एक निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को मंत्री बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः Bihar Politics: आरएसएस की नर्सरी में पले-बढ़े, फिर पॉलिटिक्स में रखा कदम, अब बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे विजय सिन्हा

जेडीयू को मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा पद

बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार ने यूटर्न लिया है. हालांकि वे बार-बार सत्ता के साझेदार बदलते रहे हैं. कुल मिलाकर आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार 9वीं बार प्रदेश के सीएम बनेंगे. नई सरकार में मंत्रिमंडल की घोषणा भी हो गई है. मंत्रिमंडल में जेडीयू को नीतीश समेत 4 कुल 4 पद मिले हैं. वहीं भाजपा को 3 और हम को 1 जगह मिली है.

राजभवन ने शुरू की तैयारी

आज शाम 5 बजे राजभवन में सीएम नीतीश कुमार और उनकी मंत्रिमंडल शपथ लेगी. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी नेताओं को राजभवन को ओर से न्योता भेजा गया है. वहीं नीतीश के इंडिया गठबंधन छोड़ने के बाद वे विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. जयराम रमेश ने उनकी तुलना गिरगिट से की तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें आया राम गया राम की संज्ञा दी. वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें कूड़ेदान का कूड़ा बताया है.

यह भी पढ़ेंः ‘गिरगिट…पलटूराम…बदबूदार कूड़ा…’ नीतीश कुमार के पाला बदलने पर किसने क्या कहा? यहां जानें



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital