Bharat Express DD Free Dish

नीतीश कुमार अब ‘सांसद’: राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, जानें अब कौन संभालेगा बिहार की कमान?

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है. इस कदम के बाद उनके जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई हैं..

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: बिहार की राजनीति में आज एक युग का अंत और नए अध्याय की शुरुआत हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है. नई दिल्ली में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में नीतीश कुमार ने उच्च सदन की सदस्यता ग्रहण की. इस शपथ के साथ ही अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और देश की राजधानी से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करेंगे.

बिहार में अब कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?

दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैंने बिहार में बहुत काम किया है. अब मुझे लगा कि मुझे यहां (राज्यसभा) रहना चाहिए, और मैं यही कर रहा हूं. मैं वहां अपने पद से हट जाऊंगा और यहां काम करूंगा. मैं तीन या चार दिनों में इस्तीफा दे दूंगा. राज्य में अब नए लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाएगा.”

कब बनेगी बिहार में नई सरकार?

नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद अब सबकी नजरें पटना पर टिकी हैं. जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने संकेत दिए हैं कि बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू हो सकती है. फिलहाल नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में विजय कुमार चौधरी और संजय झा जैसे करीबी नेता मौजूद हैं, जो सत्ता के इस हस्तांतरण को सुगम बनाने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में इतिहास रचने के करीब भारत! ISRO का दूसरा एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, गगनयान मिशन को मिली रफ्तार

NDA एकजुट: ‘नीतीश मॉडल’ पर ही चलेगी सरकार

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले के बीच बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पूरा एनडीए (भाजपा और सहयोगी दल) नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह एकजुट है. यानी चेहरा भले ही नया होगा, लेकिन सरकार की नीतियां नीतीश कुमार के विजन पर ही आधारित रहेंगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read