Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Video: जब मेट्रो में अचानक घुसी भूलभुलैया वाली ‘मंजुलिका’, यात्रियों को डराया

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मीडिया प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया है कि फिल्म शूटिंग पुलिस के तहत क्रेटिव एजेंसी ने शूट बूट और नेटफ्लिक्स के लिए करवाया था. इससे पहले भी कई और शूटिंग हो चुकी है.

Video

वीडियो ग्रैब

Edited by Nitish Pandey

Video: नोएडा मेट्रो के अंदर का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक लड़की भूलभुलैया फिल्म की मंजुलिका जैसा कास्ट्यूम पहने हुए है और मेट्रो में सफर कर रहे मुसाफिरों को डराती हुई दिखाई दे रही है. कुछ देर में मंजुलिका बनी लड़की बैठ जाती है. फिर मनी हाइस्ट वेब सीरीज के लुटेरे की ड्रेस में एक लड़का आता है. वह हाथ में दो बैग लिए हुए है. मंगलवार को यह दोनों रील वायरल हुई.

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के मुताबिक, फिल्म शूटिंग पॉलिसी के तहत ये ऐड फिल्म की शूटिंग की गई थी. उन्होंने बताया है की ये शूटिंग 22 दिसंबर 2022 को हुई थी. इसका ये छोटा सा वीडियो आज वायरल हुआ है. रील बनाने का यह मामला नोएडा की एक्वा मेट्रो का है. मेट्रो के कोच में एक लड़की मंजुलिका के गेट-अप में लोगों को डरा रही है. मंजुलिका की तरह ही वह आवाज निकाल रही है. एक्सप्रेशन भी वैसा ही दे रही है. मेट्रो में एक लड़का हेड फोन लगाकर गाना सुन रहा था. लड़की ने धक्का देकर उसे हटाया. वह मंजुलिका को देखकर घबरा कर भाग गया.

दूसरे वीडियो में मेट्रो की जिस बोगी में मंजुलिका बनी लड़की का वीडियो शूट होता है. उसी में कुछ देर बाद एक लड़का मनी हाइस्ट की कास्ट्यूम में दिखता है. उसके हाथ में दो बैग होते हैं. इन्हें वो स्टाइल से मेट्रो की फर्श पर फेंकता है. ये दोनों वीडियो एक-एक करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं.

https://twitter.com/IRahulPandey1/status/1617850206221111298?s=20&t=cMM0K54DxbVzC60ohXc8SQ

ये भी पढ़ें: Viral Video: चलती स्कूटी पर फिल्मी स्टाइल में रोमांस फरमा रहा था कपल, वीडियो वायरल होने पर ‘रोमियो’ गिरफ्तार

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मीडिया प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया है कि फिल्म शूटिंग पुलिस के तहत क्रेटिव एजेंसी ने शूट बूट और नेटफ्लिक्स के लिए करवाया था. इससे पहले भी कई और शूटिंग हो चुकी है. उन्होंने बताया है कि एनएमआरसी ने कई तरीके की योजनाएं निकाली हुई हैं. जिनमें यह भी एक सुविधा है. जिसके जरिए एनएमआरसी अपनी कमाई को बढ़ाती है. ये शूटिंग नोएडा के डिपो में चलती मेट्रो में की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital