Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Assembly Winter Session: दिवंगत भाजपा विधायक आशुतोष टंडन को दी गई श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले सीएम योगी

राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल बालियान ने भी आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि टंडन को राजनीति विरासत में मिली थी.

CM Yogi On Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन पर शोक संवेदना के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की. विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद नेता सदन सीएम योगी आदित्यनाथ ने आशुतोष टंडन को याद किया और उनके निधन की सूचना सदन को दी. उन्होंने कहा कि, वह पिछली सरकार में मंत्री भी रहे और एक कुशल मंत्री के तौर पर उन्होंने काफ़ी काम किया था. प्रदेश की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है. इस मौके पर सीएम योगी ने आशुतोष टंडन की जीवन यात्रा और राजनीति में दिए गए उनके योगदान के बारे में बात की.

अखिलेश यादव ने भी जताया शोक

इस मौके पर सीएम योगी के बाद नेता प्रतिपक्ष नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को दुखद बताया. इसी के साथ कहा कि, मंत्री रहने के दौरान उन्होंने बेहतरीन काम किया. आशुतोष टंडन को राजनीति विरासत में मिली थी. अखिलेश ने आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, “उत्तर प्रदेश ने एक कुशल नेता खो दिया है. वो हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा इस सदन से जुड़ीं रहेंगी.”

राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल बालियान ने भी आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि टंडन को राजनीति विरासत में मिली थी. उन्होंने कई महत्वपूर्ण समितियों में भी काम किया. उनकी इतनी खूबियाँ थीं कि उनके जाने के बाद याद आ रही हैं.

ओपी राजभर ने जताया शोक

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, सदन में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना ने आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके साथ बिताये गये समय का ज़िक्र किया. मोना ने कहा कि आशुतोष टंडन का जाना इस सदन की भारी क्षति है. उनके द्वारा किए गए काम हमेशा अवस्मरणीय रहेंगे.

ये भी पढ़ें- UP News: आज से शुरू हो रहा UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र, CM योगी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 29 को पेश होगा अनुपूरक बजट, इन मुद्दों पर घेरेगी सपा
-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest