Bharat Express DD Free Dish

उत्तर भारत में बढ़ा तापमान, पश्चिमी हिमालय में बारिश-बर्फबारी की संभावना

Weather update: भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 16 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

Weather update: देशभर में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है. दिन के समय उमस लोगों को परेशान करने लगी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा सकता है. वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

उत्तर भारत में तापमान सामान्य से अधिक

IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है.

14 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी

IMD ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा और हिमपात की संभावना है. 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं 10 और 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ जाएगी.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी महसूस होने लगी है. अगले दो दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे. तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. सुबह के समय हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जबकि रात में यह बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को पूर्वी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली और बुलंदशहर में 15 से 16 मार्च को छिटपुट बारिश की संभावना है.

प्रमुख शहरों का तापमान

राजस्थान में गर्मी और बारिश की संभावना

राजस्थान के कई जिलों में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 14 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 14 और 15 मार्च को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा का अनुमान है.

ये भी पढ़ें-भारत पर अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, पुणे में गैस संकट, छात्रों के लिए भोजन की समस्या

हिमाचल प्रदेश में खुशनुमा मौसम

हिमाचल प्रदेश में 10 से 16 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read