AAP विधायक अमानतुल्लाह खान.
Amanatullah Khan: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को अग्रिम जमानत पर ईडी को नोटिश भेजा है. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में आज दोपहर 2 बजे सुनवाई हुई. इससे पहले आप विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में तलब किया था. ईडी के समन को अमानतुल्ला खान ने चुनौती दी थी. आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुतुल्ला खान को कथिक मनी लॉड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया है.
याचिका पार आज सुनवााई की जा सकती है. बता दें कि इससे पहले अमानतुल्ला खान की ओर से ईडी से समन को चुनौती दी गई थी. बीते सात फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने बक्फ बोर्ड धनशोधन मामले में ईडी के समन के खिलाफ आम
आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका खारिज कर दी थी. उस वक्त अमानतुल्लाह खान ने ईडी के समन को चुनौती दी थी. परवर्तन निदेशालय ने उस वक्त आप विधायक को फिजिकली पेश होने के लिए कहा था.
उस वक्त खान के वकील ने कोर्ट से याचिका वापस लेने की मांग की थी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने 19 जनवरी को दिल्ली वक्फ बोर्ड धनशोधक मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया था.
आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर ईडी ने आरोप लगाया है कि उसने अपने कार्यकाल में नियम और सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए गैरकानूनी रूप से 32 लोगों की भर्ती की थी. इसके अलावा अमानतुल्लाह खान ने अपने सहयोगियों पर नाम पर संपत्ति अर्जित करने के लिए अवैध भर्तियों का उपयोग किया.
यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, दो महिलाएं भीं, जानें किसको कहां से मिला है टिकट
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली रवाना होने से पहले PM मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल के साथ धोलेरा SIR,…
PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…
लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…
मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…