देश

Ayodhya Ram Mandir: अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा राम मंदिर निर्माण का इतिहास, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने दिए संकेत

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और पहले चरण का निर्माण कार्य अपने अंतिम आकार में पहुंचने वाला है.  वहीं अब मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से सम्बंधित तैयारी भी जोर शोर से की जा रही है. इसके लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं अब उत्तर प्रदेश के बच्चों को राम मंदिर निर्माण के इतिहास के बारे में स्कूलों में पढ़ाए जाने को लेकर खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत यूपी के प्राथमिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में राम मंदिर निर्माण के बारे में पूरी जानकारी को शामिल किया जा सकता है. इसको लेकर यूपी के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने संकेत दिए हैं. इस सम्बंध में उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मंत्री ने क्या कहा?

पत्रकारों से बात करते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने राम मंदिर के इतिहात को पाठ्यक्रम में जोड़ने के सवाल को लेकर जवाब दिया और कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) में ये भी शामिल है कि देश की संस्कृति के बारे में बच्चों को ज्ञान दिया जाए. धार्मिक, पौराणिक गाथाओं के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाए और राम मंदिर तो हमारी भावनाओं से जुड़ा हुआ विषय है. इसी के साथ रजनी तिवारी ने आगे कहा कि केवल राम मंदिर ही नहीं बल्कि उसके साथ ही अन्य धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक चीजों को भी पाठ्यक्रम में लेने का विचार किया जा रहा है ताकि बच्चों को हमारी संस्कृति और धरोहरों और धार्मिक स्थलों के बारे में पूरी जानकारी हो सके.

ये भी पढ़ें– Ayodhya Ram Temple: “मुल्क के वजीरे आजम को न किसी मंदिर…”, पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर का उद्घाटन किए जाने का मौलाना महमूद मदनी ने किया विरोध

NEP में शामिल है, सर्वांगीण विकास

मीडिया से बात करते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने एनईपी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि एनईपी 2020 में व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना निहित है. इसका इंप्लीमेंट करने के लिए हम लोग काम कर रहे हैं. उसमें दिया गया है कि अपनी संस्कृति और सभ्यता को लेकर आधुनिक तकनीक के साथ किस तरह से आगे बढ़ा जा सकता है. उन्होंने आगे बताया कि एनईपी को गागर में सागर कह सकते हैं. इसमें सारी चीजों को शामिल किया गया ताकि बच्चों की क्षमताओं को बाहर लाया जा सके.

जनता से किया वादा भाजपा ने किया पूरा

राज्य मंत्री ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहा है. भाजपा ने जो कहा था वो वादा जनता से पूरा किया है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है. जो विपक्ष लगातार राम मंदिर को लेकर बयानबाजी करता रहा है, उसे भी जाकर देखना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

12 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

13 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

22 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

28 minutes ago