देश

“हमारी 50 साल की राजनीति में ED ने कभी चुनाव के समय छापेमारी नहीं की, एक दिन BJP भी भुगतेगी”, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोला हमला

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव में सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जब से ईडी ने समन जारी है तब से प्रदेश का सियासी पारा हाई है. कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है और जांच एजेंसियों का दुरोपयोग करने का आरोप लगा रही है. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये एक दिन बीजेपी को भुगतना पड़ेगा. खड़गे न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस इससे डरेगी नहीं बल्कि डट कर मुकाबला करेगी. बीजेपी प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं का मनोबल गिराने की कोशिश कर रही है. हम जानते हैं कि यह एक दिन बीजेपी को भी भुगतना पड़ेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम 50 साल से राजनीति कर रहे हैं, आज तक कभी चुनाव के समय में ईडी और आईटी ने छापेमारी नहीं की. बीजेपी आज सीएम गहलोत चुनाव के समय डराने की कोशिश कर रही है. यह बीजेपी को भी भुगतना पड़ेगा. मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि बीजेपी के ऐसा करने से हो सकता है कुछ लोग डर जाते हो, लेकिन हमारे लोग डरने वाले नहीं हैं. प्रदेश में सीएम गहलोत, मंत्री और कार्यकर्ता सभी इसका डटकर मुकाबला करेंगे.

किस मामले में ईडी ने भेजा था समन

जांच एजेंसी ईडी ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन (FEMA) के तहत सीएम अशोक गहलोत के बेटे को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके अलावा ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापेमारी की. इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने केंद्र सरकार पर गुंडागर्दी करने और जांच एजेंसियों के माध्यम से आतंक पैदा करने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें- जाट नेताओं को तवज्जो, ब्राह्मण-वैश्य उम्मीदवारों पर बड़ा दांव…टिकट बंटवारे में BJP-कांग्रेस ने अपनाई ‘सोशल इंजीनियरिंग’ की रणनीति!

सचिन पायलट ने भी बीजेपी पर बोला था हमला

इससे पहले सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि सभी जानते हैं चुनाव में 29 दिन बचे हुए हैं. ऐसे में चुनाव आचार संहिता लागू है, चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. तो राजस्थान में ऐसी घटनाएं घटना शुरू हो गई हैं. जनता सब देख रही है. बीजेपी हार के डर से जांच एजेसिंया की कार्रवाई करा रही हैं. केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरोपयोग कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता ने आगे ईडी की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव का नजदीक हैं और 12 साल पुराने मामले में ईडी अब कार्रवाई करने आई है. ऐसे में उसकी कार्रवाई और इरादा दोनों ही संदिग्ध हैं. पूरा देश इस कार्रवाई को गंभीरता से देख रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

3 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

8 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

9 minutes ago

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

40 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

42 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

1 hour ago