Ram Mandir
Ram Mandir: गृह मंत्रालय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी चंदा प्राप्त करने की अनुमति दे दी है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि विदेशों से चंदा दिल्ली स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में ट्रस्ट के बैंक खाते में भेजा जा सकता है. इसके लिए FCRA ने ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ को पंजीकृत किया है. अब NRI भी राम मंदिर में अपना योगदान दे पाएंगे.
चंपत राय ने एक पोस्ट में कहा, “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एफसीआरए ने विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम 2010 के तहत स्वैच्छिक योगदान प्राप्त करने के लिए मंजूरी दे दी गई है.”
अलग से जारी एक मीडिया बयान में उन्होंने कहा, “भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एफसीआरए ने विदेशी स्रोतों से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने के लिए ट्रस्ट ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ को पंजीकृत किया है.” उन्होंने कहा, “कृपया ध्यान दें कि इस तरह का योगदान केवल भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा, 11 संसद मार्ग, नई दिल्ली के बैंक खाते में भेजा जा सकता है.”
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने हाल ही बताया कि अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने की उम्मीद है. मिश्रा ने यह भी कहा था कि पीएम मोदी के 22 जनवरी के बीच किसी भी दिन ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से संबंधित एक कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है.
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…