Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

OMG! शामली में किन्नरों ने विवाहित पुरुष के काट दिए प्राइवेट पार्ट, हाईवे किनारे फेंका

शामली में किन्नरों की काली करतूत

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है.थाना भवन क्षेत्र में दो किन्नर और उनके साथियों ने बेहोश करके एक युवक का गुप्तांग काट दिया . आरोपी किन्नर इस वारदात को अंजाम देकर युवक को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थाना भवन शुगर मिल के सामने फेंकने के बाद फरार हो गए . पीड़ित युवक के परिजनों ने दोनों किन्नरों सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, थानाभवन क्षेत्र के सोंटा रसूलपुर गांव निवासी शख्स सिलाई का काम करके अपना गुजर-बसर करता है. जानकारी के अनुसार थानाभवन और गढ़ीपुख्ता के रहने वाले पिंकी और रेश्मा नामक किन्नर उसके संपर्क में थे और वे अपने कपड़ों की सिलाई कराते थे.

आरोप है कि रास्ते में नशीला पदार्थ मिली चाय पिलाकर युवक को बेहोश कर दिया गया और उन लोगो ने उसका गुप्तांग काट दिया. इसके बाद उसको दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन शुगर मिल के सामने फेंक कर आरोपित किन्नर फरार हो गए. होश में आने के बाद युवक ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गयी. प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है.

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital