CM नायब सिंह सैनी. (फाइल फोटो).
हरियाण में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो गए है. इस मौके पर राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने हरियाणा को नॉन स्टॉप आगे बढ़ाने का काम किया है. पहले हरियाणा परिवारवाद, क्षेत्रवाद जैसी कई बीमारियों से ग्रस्त था. युवाओं में अविश्वस था. पहले नौकरियां चक्कर काटने से लगता था.
तीसरे टर्म में लोगों का जीवन बदला
सीएम सैनी ने कहा कि तीसरे टर्म में हमने गरीब व्यक्ति के जीवन बदलने का काम किया. हमने 100 दिनों में 3 गुनी गति से काम किया. हमने ट्रांसफर पॉलिसी लाकर घर बैठे व्यक्ति सम्मान दिया. इस योजना से 95 प्रतिशत कर्मचारी संतुष्ट हैं. सीएम सैनी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र की वजह से 52 लाख परिवारों को घर बैठे योजना का लाभ मिल रहा है. लोगों को पोर्टल की मदद से 60 वर्ष की उम्र होने पर ऑटोमेटिक पेंशन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य में 1 करोड़ 20 लाख 36 हजार आयुष्मान चिरायु कार्ड बनाया गया
इसके अलावा भी सीएम सैनी ने मनोहर सरकार से लेकर अपने कार्यकाल तक कई उपलब्धियां गिनाई. सीएम सैनी ने कहा कि हमने घरों में स्वच्छ जल पहुंचाया. पहले बिजली महंगी थी और कम आती थी. 2014 के बाद 5861 गांव में 24 घंटे बिजली मिल रही. शि7ा के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हमने 2014 के बाद हर 20 किलोमाटर पर एक राजकीय कॉलेज खोलने के उद्देश्य के तहत 79 कॉलेज खोले गए, जिसमें 30 सिर्फ लड़कियों के लिए हैं.
सीएम ने आगे कहा कि 2014 से लेकर 2025 में राज्य का ऐसा कोई जिला नहीं जो 4 लेन रोड से जुड़ा ना हो. हमारे 100 दिन गौरवशाली के रहे. लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है. हमारी सरकार 3 गुना गति से काम कर रही है.
100 दिनों में क्या क्या किया
100 दिनों में 240 में से 18 वादे पूरे किए – 6 संकल्पों में गति से काम कर रहे है. 50 और संकल्पों को वित्तीय और प्रशासनिक अनुमोदन जारी है.
प्रदेश के विकास और जन कल्याम के निर्णय ले रहे हैं और नई नीतियां बना रहे है.
शपथ लेते ही समाधान शिविर लगाने शुरू किए. शिविरों में 9-11 तक आमजनों की समस्या को सुना जाता है. अब तक 75000 समस्याओं के समाधान निकाले गए. लोग चाहेंगे तो यह जारी रहेगा.
मैं कहीं भी रहु, लोग समस्याओं को लेकर मिलते हैें. लोग जहां हाथ देते हैं रूक जाता हूं.
जनसंवाद पोर्टल बनाया – 100 दिनों में जनसंवाद पोर्टल पर 45000 समस्याओं का समाधान किया .
गरीब विकसीत भारत की सच्ची शक्ति – उनकी भावनाओं को लेकर सरकार ने ठोस कदम उठाए
18 अक्टूबर 2024 को सीएम ऑफिस आते ही पहले दिन पहले कलम से किडनी के पेंसेंट के लिए सरकारी अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक डायलिसिस फ्री किया.
क्रीमी लेयर की सीमा 6 से बढ़ा कर 8 लाख किया. पंचायती राज्य और निकाय चुनाव में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया
सीएम तीर्थ दर्शन योजना के लिए वैष्णो देवी, शिरडी साईं दर्शन और कुंभ को जोड़ा. थोड़े दिन पहले दो बसों को झंडे दिखा कर कुंंभ भेजा. 1 लाख 80 हजार से कम इनकम वाले लोग इस योजना के लिए पात्र हैं.
पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 12285 परिवार के घरों के छतों पर 2 किलोवाट का पैनल लगाया गया. इस योजना में प्रत्येक घर पर 1 लाख 10 हजार का खर्चा आता है, जिसमें 80,000 केंद्र और 30,000 हरियाणा सरकार देती है.
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत जिनकी आय 1.80 लाख से कम है वैसे 6279 परिवारों के खाते में सरकार ने 233 करोड़ भेजा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



