Bharat Express DD Free Dish

Amazon Prime डे सेल, वनप्लस 13 की ऑफर कीमत का खुलासा

वनप्लस 13 अब अमेज़न प्राइम डे सेल में भारी छूट के साथ ₹59,999 में उपलब्ध होगा. जानिए 13R और 13s की नई कीमतें, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डील्स की पूरी जानकारी.

वनप्लस 13, जिसे इस साल जनवरी में भारत में 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जल्द ही अमेजन प्राइम डे 2025 सेल में भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध होगा. ये डिस्काउंट सेल 12 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई को समाप्त होगी. इस ऑफर का लाभ लेने के आप बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ ले सकते हैं. वनप्लस 13 के अलावा, वनप्लस 13s और वनप्लस 13R भी कम कीमत पर उपलब्ध होंगे.

वनप्लस 13 की ऑफर कीमत

आपको बता दें कि वनप्लस 13 का 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन प्राइम डे सेल में 59,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जो इसकी मूल कीमत 69,999 रुपये से कम है. इसके अलावा इस मॉडल पर 66,497 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है. EMI विकल्प 3,394 रुपये से शुरू होंगे, जबकि नो-कॉस्ट EMI पर ये फोन 5,833 रुपये का मिलेगा. अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को 2,099 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा.

वर्तमान में, वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर बेस वेरिएंट 69,999 रुपये में 16GB रैम+ 512GB वेरिएंट 76,999 रुपये में और 24GB रैम+ 1TB वेरिएंट 89,999 रुपये में बिक रहा है.

वनप्लस 13R और 13S पर भी डिस्काउंट

प्राइम डे सेल में वनप्लस 13R की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये होगी, जो इसकी मूल कीमत 54,999 रुपये से कम है. वहीं, वनप्लस 13s की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये होगी, जो इसकी वास्तविक कीमत 42,999 रुपये से कम है.

जानिए कब से शुरु अमेजन प्राइम डे

अमेजन की प्राइम डे 2025 सेल 12 जुलाई से शुरू होगी और केवल अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए होगी. इस सेल में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज पर 40% तक की छूट मिलेगी। ICICI और SBI बैंक कार्ड धारकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत की बचत मिलेगी.

वनप्लस 13 के स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 13 में एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15.0 है. इसमें 6.82-इंच क्वाड-HD+ (1,440×3,168 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है.

हैसलब्लैड-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें तीन 50-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं. साथ ही 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है. यह फोन IP68+ IP69 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है. इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.


ये भी पढ़े: निशिकांत दुबे के ‘पटक-पटक’ कर मारे जाने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार, कहा- कुछ लकड़बग्घा कर रहा विवाद


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read